- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Employees Union Opens Front To Demand Increase In Dearness Allowance
महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारी संघ ने मोर्चा खोला
रायपुर | महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारी संघ ने मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने शुक्रवार को रायपुर के कलेक्टोरेट में जमकर नारेबाजी की और मांग पूरी नहीं होने पर सरकार को
आंदोलन की चेतावनी दी है। कर्मचारी संघ शनिवार शाम अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौंपेंगा। राज्य के कर्मचारियों को अभी 12 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। वहीं केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 4 प्रतिशत की वृद्धि की है। इस बढ़ोतरी के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों को 21 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ के महामंत्री विजय झा ने कहा कि केंद्रीय कर्मचारी के सामान ही राज्य के कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ता राज्य सरकार दें, यदि हमारी मांगें पूरी नहीं की गई तो तो आंदोलन करने
मजबूर होंगे।