पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Every Year 120 Daughters Teach 25 Thousand Self Dependent

हर साल 120 बेटियों को पढ़ाती हैं 25 हजार को बनाया सेल्फ डिपेंड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

1 हजार किसानों को पैरा जलाने के बजाय मशरूम की खेती करने और खाद बनाने की दी ट्रेनिंग

छुई खदान के कॉलेज में सहायक प्रोफेसर राजेश्वरी कुर्रे किसानों की अाय बढ़ाने की दिशा में काम करती हैं। वे पादप रोग विज्ञान के क्षेत्र में कई रिसर्च कर चुकी हैं। किसान खेत में पैरा जलाते हैं जिससे प्रदूषण होता है। राजेश्वरी अब तक 1 हजार से ज्यादा किसानों को पैरा जलाने के बजाय उससे मशरूम की खेती करने और जैविक खाद बनाने की ट्रेनिंग दे चुकी हैं। उन्होंने ऐसी प्रोसेस डेवलप की है जिससे पैरा ढेड़ महीने में खाद बन जाता है। ट्रेनिंग के बाद कई किसान मशरूम से प्रोडक्ट और खाद बनाकर पैसे कमा रहे हैं। उन्हें मिनी माता सम्मान, महिंद्रा समृद्धि इंडिया एग्रीकल्चर अवाॅर्ड, यंग प्रोफेशनल अवाॅर्ड और यंग साइंटिस्ट सहित कई अवाॅर्ड मिल चुके हैं।

25 हजार युवतियों की पढ़ाई और जॉब में मदद कर चुकी हैं अनिता

महासमुंद में रहने वालीं अनिता रावटे पिछले 35 सालों से सामाजिक कार्य कर रही हैं। अब तक वे 25 हजार से ज्यादा युवतियों और महिलाओं को शिक्षित करने और रोजगार दिलाने में मदद कर चुकी हैं। हर साल 120 से 150 गर्ल्स की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाती हैं। वे सहकारिता बैंक भी चलाती हैं, जिसमें 5 हजार से ज्यादा मेंबर्स हैं। उन्हें अब तक सशक्त महिला अवाॅर्ड, सशक्त नारी शक्ति सम्मान, फेलोशिप स्टेट अवाॅर्ड और बेस्ट लीडरशिप सहित कई अवॉर्ड मिल चुके हैं।


लक्ष्मी महिला नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में स्त्री शक्ति सम्मान समारोह रखा गया। हर साल 120 गर्ल्स की पढ़ाई का खर्च उठाने वाली अनिता रावटे, 1 हजार से ज्यादा किसानों को पैरा जलाने के बजाय उससे खाद और मशरूम बनाने की ट्रेनिंग देने वाली राजेश्वरी कुर्रे सहित 17 महिलाओं को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

बतौर चीफ गेस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी शामिल हुईं। उन्होंने डांसर्स के साथ लगभग पांच मिनट तक अक्सर इस दुनिया में... गाने पर डांस भी किया। उन्होंने कोरोना वायरस से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील की। बोलीं- मुझे जानकारी मिली कि कोरोना का यहां काेर्इ पेशेंट नहीं है। ये अच्छी बात है। अागे भाी सावधानी जरूरी है। बुजुर्गों को इससे खतरा ज्यादा है। मुंबई में इसके कारण सब बंद है। मुझे कल रात तक ये कन्फर्म नहीं था कि रायपुर आ भी सकूंगी या नहीं। कोराेना से सावधान रहिए। हाथ धोते रहिए। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, संस्था की अध्यक्ष सत्यबाला अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।

इन्हें मिला सम्मान

कार्यक्रम में अनिता रावटे, र|प्रभा पाटनकर, सविता केला, राजेश्वरी कुर्रे, अंजनी गांगुली, बानी मुखर्जी, नीलू बुद्धदेव, उमा धोते, किरण अग्रवाल, गगन गोयल, सुषमा बग्गा, मोनाली गुहा, शहाना कुरैशी, मानसी, कविता प्रवीण गेंद्रे, डॉ. मीना शर्मा, डॉ. आरती सिंह को सम्मानित किया गया।

सिटी रिपाेर्टर . रायपुर


कार्यक्रम में एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने अक्सर इस दुनिया में... गाने पर डांस भी किया।
खबरें और भी हैं...