पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Farmers Stranded Due To Burning Crop Residue Fine Of 25 Lakh

फसल अवशेष जलाने पर फंसे किसान, सवा दो लाख का जुर्माना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर | प्रदेश में धान खरीदी में गड़बड़ी और मौसम की मार झेल रहे किसानों पर एक और आफत आ पड़ी है। फसल के अवशेष खेतों में जलाने पर उन पर प्रदूषण के आरोप में ढाई लाख रुपए जुर्माना ठोका गया है। गरियाबंद जिले में फसल अवशेष जलाने की घटना पर 57 किसानों से दो लाख 25 हजार रुपए अर्थदण्ड वसूले गए हैं। यह कार्रवाई राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के प्रावधानों के अनुसार की गई है। कलेक्टर श्याम धावड़े के कहने पर एडीएम ने 57 किसानों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर प्रदूषण निवारण और नियंत्रण अधिनियम-1981 के उपबंधों और एनजीटी के प्रावधानों के अनुसार दो लाख 25 हजार रुपए अर्थदण्ड लगाया गया। उनसे अर्थदण्ड की राशि वसूल की गई है। इस तरह के 20 और प्रकरण अनुविभागीय दण्डाधिकारी गरियाबंद की कोर्ट में विचाराधीन है।
खबरें और भी हैं...