- Hindi News
- National
- Kendri News Chhattisgarh News Five More Cases Of Coronavirus Found Foreign Vessels Stopped Till 31 March
कोरोनावायरस के पांच और केस मिले, विदेशी जहाजों के आने पर 31 मार्च तक रोक
देश में कोरोनावायरस (काेविड-19) खतरनाक होता जा रहा है। सोमवार को पुणे में दो, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, केरल में कोविड-19 का एक-एक नया मामला सामने आया। इन्हें मिलाकर देश में कुल मामले 45 हो गए हैं। इस बीच, सरकार ने ऐलान किया कि देश के किसी भी बंदरगाह पर विदेशी क्रूज जहाजों के ठहरने पर 31 मार्च तक पाबंदी लगा दी गई है। इसी के तहत मेंगलुरू में एक यूरोपियन कंपनी का जहाज वापस भेज दिया गया। रात होते-होते ईरान में फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट करने के लिए ईरान वायु सेना का सी -17 ग्लोबमास्टर रवाना हो गया। दिल्ली हाईकोर्ट ने होली पर हाेने वाली भीड़ से दूर रहने की सलाह दी है। उधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी कि दुनिया में तेजी से महामारी बनकर फैल रहा कोरोनावायरस अब असली खतरा बन गया है। इस निपटना ही होगा। अगर ऐसा हुआ तो दुनिया में पहला मौका होगा, जब महामारी को काबू किया जाएगा। संगठन ने कहा कि चीन में सामने आए मामलों में से 70 फीसदी लोग स्वस्थ हो गए हैं।
केजरीवाल की चेतावनी- सैनिटाइजर्स का स्टॉक करने पर सख्त कार्रवाई
{स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 8255 फ्लाइट्स से आए 8.75 लाख विदेशी यात्रियों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। 1921 लोगों में कोरोना के लक्षण मिले, जिनमें से 177 को भर्ती किया गया है। 33599 लोग निगरानी में हैं। {केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक की। { केजरीवाल ने कहा कि जो भी कैमिस्ट सेनिटाइजर्स का स्टॉक कर किल्लत की नौबत पैदा करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी। दिल्ली सरकार ने संक्रमण को रोकने के लिए मेट्रो और बसों को डिसइन्फेक्ट करने के निर्देश दिए हैं।