- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Fraud Of Booking Air Tickets Cheating Travel Agent
एयर टिकट बुक कराने का झांसा, ट्रेवल एजेंट से ठगी
रायपुर | रायपुर से बेंगलुरु का एयर टिकट बुक कराने का झांसा देकर शहर के एक ट्रेवल एजेंट से 38 हजार की ऑनलाइन ठगी हो गई। हरियाणा से एक युवक का कॉल आया, जिसने अपना परिचय फौजी के तौर पर दिया। उसने दो लोगों का टिकट बुक कराने का झांसा दिया और ऑनलाइन पेमेंट की बात कही। उसके बाद खाते से चार किश्त में पैसा निकाल लिया। आरोपी पैसा वापस लौटाने का झांसा देता रहा, लेकिन नहीं लौटाया।
पुलिस ने बताया कि भावना नगर के जितेंदर सिंह का ट्रेवल एजेंसी है। उनके पास 18 फरवरी को एक युवक का कॉल आया, जिसने अपना नाम मोहम्मद शाद बताया। उसने कहा कि वह भारतीय फौज में सिपाही है। उसकी पोस्टिंग हरियाणा में है। उसके दो जवान रायपुर गए हैं। उनका पंडरी बस स्टैंड से एयरपोर्ट जाने और एयरपोर्ट से बेंगलुरु जाने का टिकट करना है। उसने कहा कि वह ई-वाॅलेट से पेमेंट कर देगा। जितेंदर झांसे में आ गए और उन्होंने बीस हजार का टिकट कर दिया। दोपहर 3 बजे ठग ने जितेंदर को कॉल किया और कहा कि उनके ई-वायलेट में एक विकल्प दिया है। उसे टच करें। जैसे ही उन्होंने टच किया जितेंदर के खाते से बीस हजार कट गए। कारोबारी के मोबाइल पर मैसेज आया। मैसेज देखकर उन्होंने तुरंत ठग को कॉल किया। ठग ने कहा कि वह पैसा रिफंड कर देगा। वह ऐसे ही एक महीने तक घुमाता रहा, लेकिन पैसा रिफंड नहीं किया।