- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Fraud On Social Media By Fake Account Fraud
सोशल मीडिया में फेक अकाउंट से झांसा,ठगी
रायपुर मेडिकल कॉलेज के एक असिस्टेंट प्रोफेसर दस हजार की ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। प्रोफेसर को सोशल मीडिया पर उनके चचेरे भाई की ओर से मदद के लिए मैसेज आया। उसने बीस हजार रुपए मांगे, तो प्रोफेसर ने ऑनलाइन 10 हजार दिए खाते में ट्रांसफर कर दिया। दूसरे दिन फिर कॉल आया और दस हजार की मांग की गई। तब प्रोफेसर ने अपने चचेरे भाई को कॉल कर बातचीत की। तब पूरी घटना का खुलासा हुआ। उन्होंने इसकी पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने बैंक से ट्रांजेक्शन की जानकारी मांगी है। पुलिस ने बताया कि रायपुर मेडिकल कॉलेज में डॉ. विनय मिश्रा असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।
3 मार्च को सोशल मीडिया में उनके चचेरे भाई मनोज मिश्रा के नाम से मैसेज अाया था। उसने कहा था कि उनके दोस्त की बेटी का एक्सीडेंट हो गया। उसके इलाज के लिए पैसे की जरूरत है। उन्हें बीस हजार रुपए चाहिए। प्रोफेसर ने उन्हें तुरंत दस हजार ऑनलाइन भेज दिया। दूसरे दिन फिर कॉल आया दस हजार की मांग की। तब प्रोफेसर ने अपने भाई को कॉल किया और एक्सीडेंट के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि किसी का एक्सीडेंट नहीं हुआ है और उन्होंने कोई मैसेज भी नहीं किया है। तब प्रोफेसर को शक हुआ और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मदद का झांसा देकर बड़े-बड़े अधिकारियों से लेकर कारोबारियों से ठग अपना निशाना बना रहे हैं।