पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News From Promotion To Constable Si Dgp Formed Committee From This Month Benefits To One Thousand

कांस्टेबल से एसआई के प्रमोशन इसी माह से डीजीपी ने बनाई कमेटी, एक हजार को लाभ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर तक के ग्राउंड लेवल के स्टाफ को जल्द ही प्रमोशन की सौगात मिलेगी। इसके लिए डीजीपी डीएम अवस्थी ने विभागीय समिति बना दी है। पुलिस मुख्यालय में बुधवार को एएसआई से एसआई और शुक्रवार को हवलदार से एएसआई के पदों पर पदोन्नति के लिए पदोन्नति समिति की बैठक होगी। एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को प्रमोशन का लाभ मिलेगा।

थानों में पदस्थ एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों के प्रमोशन कई साल से अटके हैं। इनमें कांस्टेबल से लेकर एसआई तक का अमला शामिल है। कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल और एएसआई के प्रमोशन रेंज स्तर पर आईजी की समिति करेगी। एएसआई से एसआई और इंस्पेक्टर के प्रमोशन पुलिस मुख्यालय की समिति करेगी। पिछले 6 माह में रिटायर हुए पुलिसकर्मियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। आरक्षण की नीति को लेकर कोर्ट की रोक के कारण प्रमोशन के इंतजार में सैकड़ों रिटायर हो गए हैं। इसे लेकर पूरे महकमे में नाराजगी देखी जा रही है। 2018 में पुलिस परिवार के आंदोलन के समय भी यह मांग जोरों से की गई थी। तब कांग्रेस ने सरकार बनने पर इसे पूरा करने का वादा किया था। डीजीपी अवस्थी ने इस साल जनवरी के शुरुआत में भी इस बात के संकेत दिए थे कि राज्य में पुलिसकर्मियों को जल्द प्रमोशन दिया जाएगा।

इधर, भाजपा प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने पदोन्नति के मसले पर राज्य सरकार की खिंचाई की है। उपासने ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश का क्रियान्वयन न कर सरकार हठधर्मिता और तानाशाहीपूर्ण रवैया अपना रही है।

खुफिया दस्ते में 28 लोगों की नई टीम

सरकार ने खुफिया दस्ते में बड़ा बदलाव किया गया है। 28 लोगों की नई टीम बनाई है। इनमें तीन इंस्पेक्टर, 6 सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। शनिवार को जारी आदेश के मुताबिक इंस्पेक्टर गिरीश तिवारी, रूपक शर्मा, गौरव पांडेय, सब इंस्पेक्टर प्रेमचंद साहू, आशीष तिवारी, विजय नेताम, आशीष गौतम, राजेंद्र कंवर, देवेंद्र देवांगन, प्लाटून कमांडर अमित शर्मा, एएसआई कांताराम, त्रिभुवन सिंह, हेड कांस्टेबल अजय सिंह, भुवनेश्वर मरकाम, आरक्षक राहुल मनहरे, योगेश सिन्हा, दुर्योधन यादव, विभाष सिंह, चंद्रेश सिंह, धर्मराज चंद्राकर, हरिगोपाल, रामखिलावन, अखिलेश साहू, पूरन देवांगन, साबिर अली, विपिन गुप्ता, अवधकिशोर और कमल जोशी की नियुक्ति विशेष शाखा में की गई है।

29 साल से इंस्पेक्टर के प्रमोशन नहीं

दूसरी ओर 100 से अधिक इंस्पेक्टर भी डीएसपी के प्रमोशन के लिए तीन दशकों से इंतजार कर रहे हैं। इनका कहना है कि इनके सामने 20-25 साल पहले सिपाही भर्ती हुए कर्मचारी 5-5 प्रमोशन लेकर उनके समकक्ष इंस्पेक्टर हो गए हैं लेकिन 1987-88 में सीधी भर्ती के एसआई से इंस्पेक्टरों को 29 साल बाद भी डीएसपी का प्रमोशन नहीं दिया जा सका है। एक इंस्पेक्टर एेसे हैं, जिन्होंने 32 साल की सेवा पूरी कर ली मगर उन्हें एक ही प्रमोशन मिल पाया है, जबकि सरकार की हर 10 साल में प्रमोशन देने की नीति है।
खबरें और भी हैं...