- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Gambling In Hotel 8 Businessmen Trapped In Police Raid
होटल में जुआ, पुलिस केछापे में 8 कारोबारी फंसे
रायपुर | रिंग रोड-1 स्थित होटल आईवीवाय में शुक्रवार रात राजेंद्र नगर पुलिस ने छापा मारा, जहां के एक कमरे में जुआ चल रहा था। पुलिस के छापे से हड़कंप मच गया। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। उसने 45 हजार जब्त किया गया। जुआ होटल का मालिक खुद चला रहा था। वह खुद भी खेलने बैठा था।
पुलिस ने बताया कि रिंग रोड-1 में कारोबारी नितिन थौरानी का आईवीवाय होटल है। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में रोज लाखों का जुआ होता है। पुलिस ने कमरा नंबर 208 में छापा मारा। जहां होटल मालिक नितिन के साथ कारोबारी शैलेश इसरानी, यश इसरानी, सागर जगवानी, राहुल जदवानी, अमीन मोटवानी, चिराग राजवानी और नीरज वर्मा जुआ खेलते बैठे हुए थे। पुलिस का दावा है कि कमरे से 44 हजार कैश मिला है। जबकि सूचना लाखों की थी।