पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Girder Launching Bhilai Road On Kumhari Overbridge Closed At Night For 18 Days

कुम्हारी ओवरब्रिज पर गर्डर लांचिंग भिलाई रोड 18 दिन तक रात में बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जीई रोड पर रायपुर से भिलाई के बीच कुम्हारी में बन रहे ओवरब्रिज की गर्डर लांचिंग के लिए मुख्य मार्ग 13 मार्च यानी शुक्रवार से 30 मार्च तक रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगा। नेशनल हाईवे अथारिटी ने इसकी जानकारी जिला व पुलिस प्रशासन को भेज दी है। पुलिस ने रायपुर-भिलाई के बीच सड़क संपर्क के लिए वैकल्पिक रास्ता दिया है। अब रायपुर से अमलेश्वर, मोतीपुर और सिरसा गेट होते हुए भिलाई जाना और वहां से अाना हो सकेगा। अफसरों ने बताया कि यात्री वाहन जिनमें बस, टैक्सी, कार सहित अन्य गाड़ियों को सिरसा गेट चौक से डायवर्ट करके मोतीपुर के रास्ते से अमलेश्वर होते हुए रायपुर की तरफ डायवर्ट किया गया है। अमलेश्वर के रास्ते से ही रायपुर और दुर्ग का संपर्क अगले 18 दिन तक रात को एक से सुबह पांच बजे तक रहेगा। पुलिस ने अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए संबंधित समय में यानी देर रात से सुबह तक कुम्हारी से सफर न करें। जरूरी होने पर ऐसे वाहन सिरसा गेट से अमलेश्वर होते हुए रायपुर और रायपुर के लोग अमलेश्वर के रास्ते से सिरसा गेट होते हुए दुर्ग व भिलाई जाएं।

अाज से अमलेश्वर, मोतीपुर, सिरसा गेट से अाना-जाना
खबरें और भी हैं...