- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Gold Returned To The Level Of 42 Thousand After 1 Month Rs 3100 In A Week Became Cheaper
1 माह बाद 42 हजार के स्तर पर लौटा सोना, हफ्तेभर में 3100 रु. सस्ता हुआ
लगातार बढ़ रहे सोने-चांदी के भाव में पिछले सप्ताह ब्रेक लग गया। सप्ताहभर में ही दोनों कीमती धातुआें में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। लगातार नए-नए रिकॉर्ड बना रहा सोना एक ही सप्ताह में एक माह पहले के स्तर पर लौट आया। इसी तरह चांदी भी उसी कीमत पर लौट आई जिस कीमत पर वह पिछले साल के अगस्त में बिकी थी। स्थानीय सराफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड पिछले सप्ताह कुल 3,100 रुपए तक सस्ता हुआ। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन 45,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिकने वाला सोना इस गिरावट के साथ शनिवार को 42,200 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी हफ्तेभर में 2,800 रुपए टूटकर 39,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। सोने की तरह चांदी भी पिछले सप्ताह 5 हजार रुपए तक सस्ती हुई है। 47,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुलने वाली चांदी सप्ताह के अंत में 42,800 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। सराफा कारोबारियों के अनुसार रुपए में बढ़त के बीच निवेशकों ने अन्य संपत्तियों की ओर रुख किया है जिससे सोने में गिरावट दर्ज की गई है।
पर बिकने वाला सोना इस गिरावट के साथ शनिवार को 42,200 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी हफ्तेभर में 2,800 रुपए टूटकर 39,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। सोने की तरह चांदी भी पिछले सप्ताह 5 हजार रुपए तक सस्ती हुई है। 47,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुलने वाली चांदी सप्ताह के अंत में 42,800 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। सराफा कारोबारियों के अनुसार रुपए में बढ़त के बीच निवेशकों ने अन्य संपत्तियों की ओर रुख किया है जिससे सोने में गिरावट दर्ज की गई है।
समीक्षा**