- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Government Advisory Play Well With Healthy People Rang Gulal And Play Pitchkari No Danger Of Corona
सरकार की एडवायजरी- स्वस्थ लोगों के साथ खूब खेलें रंग गुलाल और चलाएं पिचकारी... कोरोना का कोई खतरा नहीं
सिंहदेव बोले- छत्तीसगढ़ की होली सुरक्षित, कोरोना का एक भी केस नहीं : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि कोरोना वायरस 12 घंटे तक जीवित रहता है। संक्रमित व्यक्ति से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर रखना चाहिए। होली के लिए पैक की गई सामग्री से कोराना नहीं फैलता। सुरक्षा की दृष्टि से सरकार ने भीड़ वाले कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अपडेट का हम लगातार पालन कर रहे हैं। अब तक 36 लोगों की जांच हुई है, जिसमें 32 नेगेटिव हैं और 4 की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
कोरोना वायरस की वजह से होली खेलने से परहेज करने वालों को डरने की जरूरत नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि पारिवारिक या परिचित ऐसे सभी लोगों के साथ होली पूरे उत्साह से खेल सकते हैं, जो स्वस्थ हैं। उनसे हाथ मिलाने या गले मिलने से भी कोई खतरा नहीं है। केवल अंजान और सर्दी-खांसी से पीड़ित लोगों के साथ ही सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेषज्ञों के मुताबिक होली और उसके बाद दोपहर का तापमान 30 डिग्री से ऊपर चला जाएगा। ऐसे में भी कोरोना का खतरा कम होता जाएगा, क्योंकि ज्यादा तापमान में कोरोना वायरस जिंदा नहीं रहता। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) की रिपोर्ट के अाधार पर एडवायजरी जारी की है कि किसी भी तरह की पिचकारी, रंग या गुलाल से कोरोना फैलने का खतरा नहीं है।
जिन्हंे सर्दी-खांसी है, वही पब्लिक प्लेस में न जाएं
अंबेडकर अस्पताल में रेस्पिरेटरी विभाग के एचओडी डॉ. रबिन्द्र पंडा का कहना है कि कोरोना का चीन या कहीं के भी बने सामान, पिचकारी, रंग से कोरोना का कोई वास्ता नहीं है। न ही पानी, रंग व होली खेलने से कोरोना का कोई लिंक है। इसके अलावा अगर किसी को सर्दी-खांसी है तो वह पब्लिक स्पेस में न जाएं और होली न खेलें, इससे और परेशानी होगी। ऐसा होने पर जांच कराएं। जहां तक हो तो हैंड हाइजीनिक मेंटेन करें। सीनियर एमडी मेडिसीन डॉ. अब्बास नकवी का कहना है कि कोरोना वायरस का संक्रमण किसी भी नॉन लिविंग आइटम या सामानों में नहीं हो सकता है, इसका फैलाव जीवित व्यक्ति-पशु से होता है। शेष|पेज 9
{डाॅक्टरों ने कहा- चीनी पिचकारी-रंग और हवा-पानी से कोरोना नहीं फैलता
पानी-रंग का वायरस से संबंध ही नहीं
- डाॅ. अरविंद नेरल, एचओडी, माइक्रोबायोलाजी,
रायपुर मेडिकल काॅलेज