पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Government Releases Fund For Construction Of Garden In Sejbahar Phase 1 Agency Fixed

सेजबहार फेज-1 में गार्डन निर्माण के लिए शासन ने जारी किया फंड, एजेंसी तय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीबी स्टार ने मामले को लेकर मिली जानकारी की पड़ताल किया। साथ ही 29 फरवरी के अंक में हाउसिंग बोर्ड : 12 सौ से ज्यादा परिवारों के लिए दो लाख वर्ग मीटर के प्रोजेक्ट में 20 ओपन गार्डन बनाने जगह छोड़ी, 12 साल में एक भी नहीं बना पाएं शीर्षक से खबर प्रकाशित किया। जिसके बाद हाउसिंग बोर्ड को शासन से गार्डन निर्माण के लिए स्वीकृत बजट 46 लाख में से 22 लाख ही दिया। नतीजा यह हुआ कि एजेंसी ने जितनी राशि मिली। उतना ही काम किया और फिर बंद कर दिया। इस वजह से कालोनी में रहने वाले परिवारों को जो सुविधा सालभर पहले मिलनी थी, वह अभी तक नहीं मिली।

इस वजह से बंद रहा प्रोजेक्ट

सेजबहार फेज-1 और फेज -2 में एक-एक गार्डन बनाने का काम 2017 में शुरू हुआ। इसकी जिम्मेदारी भी एक ही एजेंसी को दे दी गई। इसके बाद एजेंसी ही नहीं अफसरों ने भी फेज-2 में गार्डन निर्माण को प्राथमिकता में रखा। जिसके चलते फेज-1 में रहने वाले परिवारों को गार्डन की सुविधा नहीं मिल पाई। जबकि यहां 12 सौ से ज्यादा परिवार अभी निवासरत हैं।

मकान बेचना भी रहा कारण

मामले में खुलासा हुआ है कि बोर्ड के जिम्मेदारों ने लापरवाही की। जिसके चलते फेज -2 में 62 लाख में होने वाले गार्डन निर्माण को पूरा किया। ऐसा करने की बड़ी वजह यह रही कि वहां के मकानों को बेचने के लिए लोगों को सुविधा दिखाने गार्डन को पूरा किया। जबकि फेज -1 में 46 लाख स्वीकृत होने के बाद 26 लाख रुपए अटका दिया गया। इसके चलते एजेंसी ने भी काम ही बंद कर दिया।

_photocaption_एजेंसी को काम शुरू करने निर्देश*photocaption*

रुका हुआ बजट मिलने के बाद एजेंसी को काम शुरु करने निर्देश दिया है। उनके पास कर्मचारियों की कमी है। होली के बाद काम शुरू करने कहा है। जल्द ही अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करवाया जाएगा है।
- डीके रावटे, मुख्य कार्यपालन अभियंता, हाउसिंग बोर्ड

follow-up

DB Star
खबरें और भी हैं...