- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Government Should Not Disturb The Bhima Case Bjp
भीमा कांड जांच में अड़ंगा न लगाए सरकार : भाजपा
रायपुर | भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को प्रदेश सरकार की नैतिक पराजय बताया है, जिसमें छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक भीमा मंडावी की हत्या की एनआईए जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से इंकार कर दिया है। श्रीवास्तव ने कहा कि संघीय ढांचे को चुनौती देने की अमर्यादित व अशिष्ट राजनीतिक परंपरा की सूत्रधार कांग्रेस सरकार को अब समझ जाना चाहिए कि राजनीति में विरोध करते समय समझ का स्तर बनाए रखना आवश्यक होता है। कांग्रेस सरकार सत्ता में आते ही केन्द्र-राज्य संबंधों में टकराव की नीति पर ही काम करती रही है।