- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Governor Uike Cm Bhupesh Wishes Holi To The People Of The State
राज्यपाल उइके-सीएम भूपेश ने प्रदेश वासियों को दी होली की शुभकामनाएं
रायपुर। राज्यपाल अनुसुइया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्पीकर डॉ. चरण दास महंत और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर राज्यपाल व सीएम ने नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि होली का यह त्यौहार, सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करने तथा समाज में भाई-चारे एवं समरसता की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी व डॉ. रमन सिंह ने भी प्रदेशवासियों को होली पर बधाई दी है।