पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आंधी तूफान के साथ गिरे ओले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरंग | आरंग तथा आसपास के क्षेत्रों में देर रात आंधी तूफान के साथ तेज बारिश और ओलों ने भारी तबाही मचाई। पास के गांव भिलाई, मोखला, छटेरा, लिंगाडीह, चरौदा सहित अनेकों गांव में आज रात्रि 3 से 4 बजे के बीच अचानक तेज बारिश के साथ ओले गिरने लगे। इससे कई घरों के खपरे फूट गए। फल, फूल, सब्जी, पेड़ों के पत्ते भी झड़ गए। खेतों में पानी भर गया। तिवरा का कड़पा व धान का पैरा भीग गया। कई स्थानों में बिजली के खंभे गिर गए तथा कई पेड़ धराशायी हो गए जिसके चलते बिजली सप्लाई भी ठप्प हो गई।
खबरें और भी हैं...