- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Herbal Gulal From Flowers Received From Cm House Appreciated Bihaan Self Help Group
सीएम हाउस से मिले फूलों से हर्बल गुलाल, बिहान स्व सहायता समूह को सराहा
रायपुर | होली को केमिकल फ्री करने बिहान स्व- सहायता समूह की महिलाओं की पहल की सीएम भूपेश बघेल ने सराहना की है। रविवार को रायपुर जिले के सेरीखेड़ी महिला स्व-सहायता समूह और कबीरधाम जिले के जय गंगा मईया महिला स्व-सहायता समूह के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम मुलाकात की। सीएम ने कहा कि महिलाओं ने हर्बल रंग से होली खेलने का अवसर दिया है। यह जानकर प्रसन्नता हुई कि महिलाओं ने मंदिरों से पूजा के बाद निकलने वाले फूलों का सदुपयोग गुलाल बनाने में किया है।