- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Here Multiplex Jungle Safari In State Nandanvan Closed
इधर, प्रदेश में मल्टीप्लेक्स जंगल सफारी, नंदनवन बंद
कोरोना को 30 दिन रोक पाए तो जीतेंगे जंग: आईसीएमआर पढ़ें पेज-7
{केरल में ट्रेनों-बसों में जांच होगी, बेंगलुरू में इन्फोसिस का दफ्तर बंद
केंद्र सरकार ने कोरोनावायरस को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है। सरकार ने पहले इसकी वजह से मौत पर 4 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की, लेकिन 52 मिनट बाद ही इसे वापस ले लिया। गृह मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए राज्य आपदा राहत कोष से मदद लें। इसी बीच, शनिवार को 31 नए मामलों के साथ देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 113 हो गई। 10 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना से दो मौतें हो चुकी हैं, जबकि महाराष्ट्र में एक संदिग्ध ने भी दम तोड़ दिया।
इधर, छत्तीसगढ़ में कोरोना के फैलने की आशंका के चलते सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, जंगल सफारी, नंदनवन और कानन पेंडारी को बंद कर िदया गया है। प्रदेश सरकार ने सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स को 31 मार्च और जंगल सफारी, नंदनवन व कानन पेंडारी को 23 मार्च तक बंद रखने का फैसला कर लिया है।
कोरोना से निपटने में अभी तक भारत का ट्रैक रिकॉर्ड अमेरिका, चीन और इटली से बेहतर रहा है। 15 फरवरी को भारत में 3 मरीज थे, जबकि अमेरिका में 15 और इटली में 3 थे। एक महीने में भारत में 113 मरीज हैं और दो मौतें हुईं। इटली में इस दौरान 21,157 मरीज मिले और 1,441 मौतें हुईं। वहीं, अमेरिका में 2340 मरीज मिले और 50 मौतें हुईं।
{आईपीएल पर भी संशय
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि हालात नहीं सुधरे तो आईपीएल रद्द भी हो सकता है। वहीं, केरल में ट्रेन और सड़क मार्ग से आने वालों को जांच के बाद प्रवेश मिलेगा। इन्फोसिस ने बेंगलुरू ऑफिस बंद किया। कंपनी का एक कर्मचारी संदिग्ध मरीज के संपर्क में था।
(रायपुर फ्रंट पेज भी पढ़ें)
ट्रेन में कंबल नहीं, रेलवे ने कहा- यात्री घर से लाएं; 3 दिन में 10 लाख टिकट कैंसिल
{3 दिनों में 10 लाख ट्रेन टिकट कैंसिल हुए। इनकी कीमत करीब 55 कराेड़ रु. के हैं। पिछले साल 11, 12 व 13 मार्च को 38 लाख टिकट बुक हुई थीं, जिनमें से 17% रद्द हुईं। 2020 में इस दौरान 35 लाख टिकट बुक हुईं। 30% कैंसिल हुईं।
{ट्रेनों के एसी कोच में कंबल नहीं मिलेंगे। सेकंड एसी से पर्दे भी हटाए जाएंगे। रेलवे ने कहा कि यात्री घर से कंबल लेकर आएं।
{केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के अनुसार घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 10-15% घटी है।
कोराेना आपदा अधिसूचित राज्य आपदा राहत बल की गाइडलाइंस में 12 तरह की राष्ट्रीय आपदा शामिल की गई हैं। ये तूफान, सूखा, आग, बाढ़, सुनामी, ओलावृष्टि, भूस्खलन, हिमस्खलन, बादल फटना और टिड्डी दल का हमला हैं। इनमें महामारी का कोई जिक्र नहीं है। इसलिए कोरोनावायरस को अलग से आपदा के तौर पर अधिसूचित करना पड़ा है। राज्य सरकार एसडीआरएफ के सालाना आवंटन की 10% राशि इस पर खर्च सकती हैं।
कॉरपोरेट की पहल: इलाज की सुविधा तैयार करने में मदद करेगा इन्फोसिस
{इन्फोसिस ने 500-700 बिस्तर के अस्पताल के लिए ऑक्सीजन के नेटवर्क का सिविल खर्च उठाने की घोषणा की है।
{डॉ. देवी शेट्टी समूह ने ऑक्सीजन नेटवर्क में लगने वाले चिकित्सा उपकरणों के खर्च का वहन करने की घोषणा की है।
{फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने कोरोनावायरस से लड़ाई में 148 करोड़ रुपए की मदद करने का ऐलान किया है।
{अलीबाबा के सह-संस्थापक जैक मा अमेरिका को 5 लाख कोरोनोवायरस टेस्ट किट और 10 लाख मास्क देंगे।
{फैशन ब्रांड अरमानी के मालिक जियोर्जियो अरमानी ने वायरस से लड़ने के लिए 100 करोड़ रु. दिए हैं।
{गूगल कोरोनावायरस इंफॉरमेशन साइट बना रहा है, ताकि संक्रमण जांच की किट कहां उपलब्ध है, यह पता चल सके।
इटली अौर अमेरिका से भारत बेहतर, 30 दिन में 113 मरीज
क ोरोनाजंग
डॉक्टर बोले- डर नहीं लगता, 8-10 घंटे विशेष ड्रेस में रहकर दम घुटता है
नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया
अस्पताल से पवन कुमार
कोरोनावायरस के मरीजों के इलाज में लगे डाॅक्टर कहते हैं कि उन्हाेंने इससे खतरनाक वायरस से पीड़ित मरीजों का इलाज किया है। कोरोना के इलाज में डर नहीं लगता। लेकिन इस बीमारी को लेकर इतना पैनिक कर दिया गया है, जिससे घरवाले घबराते हैं। हालांकि, यह वायरस उतना खतरनाक नहीं है, जितना इबोला, निपाह और ट्यूबरकुलोसिस जैसी बीमारियों में आमतौर पर होता है।
राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शुक्रवार तक दो मरीज भर्ती थे। महिला मरीज की मौत के बाद उनके बेटे को सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। यहां तैनात एक डॉक्टर ने कहा कि कोरोनावायरस इतनी तेजी से फैलता है कि मरीज के वार्ड में रहने के दौरान पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (पीपीई) पहने रखना पड़ता है। पीपीई सिर से पैर तक पूरी तरह ढंकता है। लगातार 8-10 घंटे पीपीई पहनने के कारण दम घुटने लगता है। पीपीई की कमी के चलते एक दिन में एक डॉक्टर को एक ही किट दी जाती है। पीपीई पहनकर न तो कुछ खा-पी सकते हैं और न ही फोन पर बात कर सकते हैं। मरीज की हालत ठीक नहीं होने पर डॉक्टर को 16 घंटे भी ड्यूटी करनी पड़ सकती है। डॉक्टर कहते हैं कि इलाज के लिहाज से कोई चुनौती नहीं है। कोरोना पेशेंट के वार्ड में रहने के दौरान एहतियात बरतनी पड़ती है। घर जाने के बाद डॉक्टर सामान्य तरीके से घर-परिवार के साथ रहते हैं और खाते-पीते भी हैं।
पेज11
{31 मार्च तक फिल्म इंडस्ट्री को 750 करोड़ का नुकसान संभव{ताइवान ने पहला केस आते ही 124 टीम लगाईं, खुद को बचाया
लेह से रिनचेन एंगमो चुमिकाचन
लद्दाख में लेह जिले का कुशहाट गोंगमा गांव 28 दिन से सील है। किसी को गांव के अंदर या बाहर जाने की इजाजत नहीं। इसी गांव से कोराेना वायरस के 3 केस मिले हैं। इनमें से दो मरीज हाल ही में ईरान से लौटे हैं और एक इनके परिवार का सदस्य है। तीनों का इलाज लेह के एसएनएम अस्पताल में चल रहा है। 3 हजार की आबादी वाला कुशहाट गोंगमा लेह से 13 किमी दूर है। गांव से बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री ईरान गए थे। इनमें से 102 को दाे जत्थों में भारत लाया गया है। कमिश्नर सेक्रेट्री रिग्जिन संपेल ने बताया कि गांव पर नजर रखने के लिए तहसीलदार, बीएमओ और पुलिस इंचार्ज की समिति बनाई गई है। गांव को चार सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर के लिए एक आशा कार्यकर्ता, एक एएनएम और एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। काेराना संदिग्धों की राेज जांच की जा रही है। जिला प्रशासन गांव के लोगों को जरूरी खाने-पीने के सामान पहुंचा रहा है।
{आवश्यक वस्तु | प्रदेश में अब मास्क और हैंड-सिनेटाइजर आवश्यक वस्तु घोषित कर दी गई है।
{छुटि्टयां रद्द | रायपुर कलेक्टर ने शनिवार को प्रशासन के सभी विभागों के कर्मचारी-अफसरों की छुटि्टयां 31 मार्च तक रद्द कर दी हैं।
छत्तीसगढ़ में भी दहशत...पहली बार डोंगरगढ़ में नवरात्रि मेला रद्द
रायपुर/डोंगरगढ़ | कोरोना वायरस से बचाव के लिए डोंगरगढ़ के नवरात्रि मेले को रद्द कर दिया गया है। संभवत: ऐसा पहली बार हो रहा है। मां बम्लेश्वरी के नीचे मंदिर प्रांगण में 25 मार्च से मेले का आयोजन होने वाला था। हालांकि मंदिर में पूजा अर्चना परंपरागत ही रहेगी।
{महाराष्ट्र में शॉपिंग मॉल भी बंद।
महाराष्ट्र 31
केरल 22
उत्तर प्रदेश 17
हरियाणा 14
दिल्ली 9
कर्नाटक 7
राजस्थान 4
लद्दाख 3
जम्मू-कश्मीर 2
तमिलनाडु 1
पंजाब 1
आंध्र प्रदेश 1
तेलंगाना 1
कुल 113
{13 राज्यों तक पहुंचा कोरोना वायरस, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 31 मामले
सुनामी, ओलावृष्टि, भूस्खलन, हिमस्खलन, बादल फटना और टिड्डी दल का हमला हैं। इनमें महामारी का कोई जिक्र नहीं है। इसलिए कोरोनावायरस को अलग से आपदा के तौर पर अधिसूचित करना पड़ा है। राज्य सरकार एसडीआरएफ के सालाना आवंटन की 10% राशि इस पर खर्च सकती हैं।
खतरे के बावजूद सेवा में जुटे डॉक्टर
लेह में देश का पहला लॉकडाउन क्षेत्र; 3 मरीज थे, 28 दिन से 3 हजार लोग कैद
28 दिन से सील कुशहाट गोंगमा गांव से
74,262 | ठीक हो चुके
5,798 | लोगों की मौत
154,259 | संक्रमित थे