हॉकी का समर कैंप 17 से
रायपुर | स्मार्ट हॉकी एकेडमी की ओर से समर कैंप का आयोजन कराया जा रहा है। सुभाष स्टेडियम में 17 मार्च से 10 जून तक आयोजित कैंप में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। कैंप में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को एकेडमी की ओर से निशुल्क इक्विपमेंट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 15 मार्च रखी गई है।