- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Holi Celebrations With 10 Thousand Kg Of Tomatoes 12 Thousand Kg Of Snow And Natural Colors
10 हजार किलो टमाटर, 12 हजार किलो बर्फ और नेचुरल कलर्स से हुआ होली सेलिब्रेशन
सिटी रिपाेर्टर| होली से पहले वीआईपी रोड स्थित विसलिंग वुड में होली का जबरदस्त सेलिब्रेशन देखन मिला। यहां सैकड़ों रायपुरियंस ने 10 हजार किलो टमाटर, एक हजार किलो गुलाल, 12 हजार किलो बर्फ और नेचुरल कलर्स से होली खेली। स्नो और टोमैटो फेस्ट में टमाटर और बर्फ से होली खेलना लोगों के लिए दिलचस्प रहा। यहां रैन डांस भी हुआ, जहां डीजे की हाई म्यूजिकल बीट्स पर लोगों ने जमकर डांस किया। इसके अलावा ढोल और नगाड़ों की थाप पर सिंगर योगेश अग्रवाल और जेपी शर्मा ने फाग गीतों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने रंग बरसे भीगे चुनर वाली..., होली खेले रघुवीरा..., लेट्स प्ले होली..., अपना टाइम आएगा... जैसे बॉलीवुड सॉन्ग्स की भी परफॉर्मेंस दी। इस दौरान फन गेम्स और इंट्रेस्टिंग एक्टिविटी भी रखी गईं। इस मौके पर सीए अमित चिमनानी, टिकटॉकर अलीशा राजपूत, चाहत बाजपेयी, एंकर अमन साहू, सोनम सहित अन्य मौजूद रहे।