- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Hot Day To 33 Degree With Strong Sun Light Clouds In The Evening
तेज धूप से 33 डिग्री तक गर्मीका दिन, शाम को हल्के बादल
होली के दिन यानी मंगलवार को राजधानी में सुबह से अासमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। इससे दोपहर का तापमान 33 डिग्री तक पहुंचने के अासार हैं, यानी घर के बाहर हल्की गर्मी महसूस होगी। धूप और हल्की गर्मी की वजह से स्थानीय स्तर पर कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके असर से दोपहर के बाद हल्के बादल नजर अाएंगे। शाम को ठंडी हवा के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।
लालपुर मौसम केंद्र के अनुसार राजधानी समेत पूरे प्रदेश में फिलहाल किसी सिस्टम का असर नहीं है। इस वजह से ज्यादा बादल अाने की संभावना नहीं है। दो दिन पहले सक्रिय चक्रवात के असर से यहां हल्की नमी बनी हुई है। हवा उत्तरी तथा उत्तर-पूर्वी रहेगी, यानी इसमें थोड़ी ठंडक भी महसूस होगी। दिन गर्म हुअा तो हवा की ठंडक यानी यही नमी इकट्ठा होकर हल्के बादलों में बदल जाएगी। जहां दिन ज्यादा गर्म होगा, वहां बादल ज्यादा घिरेंगे और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
कल फिर अाएंगे बादल
पश्चिमी विक्षोभ के असर से देश के उत्तरी हिस्से में कम दबाव का एक और सिस्टम बन रहा है। यह मंगलवार तक मजबूत हो जाएगा। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि इसके असर से बुधवार को सुबह से फिर बादल अाने लगेंगे। राजधानी ही नहीं, इस बदलाव का असर पूरे प्रदेश में रहेगा और सभी जगह बुधवार को दोपहर से रात तक बौछारें या हल्की बारिश की संभावना बन रही है। इससे दोपहर के तापमान में थोड़ी कमी अाएगी और रात में ठंड बिलकुल नहीं रहेगी।