- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Housewives Will Be Able To Sell The Dish In The Stadium Fair
गृहणियां पकवान बेच सकेंगी स्टेडियम के मेले में
महिला दिवस पर नगर निगम राजधानी में पहली बार सभी गृहणियों के लिए पाक कला का न सिर्फ हुनर दिखाने, बल्कि इन्हें बेचने का प्लेटफार्म देने जा रहा है। इसके लिए हर शनिवार को रविवार को सुभाष स्टेडियम में मेला अायोजित होगा। इसमें 100 स्टाॅल रहेंगे। ये स्टाॅल सिर्फ गृहणियों को दिए जाएंगे। वहां वे अपने पकवान रखकर बेच सकेंगी। मेयर एजाज ढेबर ने रविवार को महिला शक्ति योजना की शुरुअात करते हुए अाने वाले शनिवार से ही इसे लागू करने का ऐलान कर दिया है। यह योजना कारोबारी महिलाओं नहीं बल्कि पूरी तरह गृहणियों के लिए ही है। वे स्टाॅल लेंगी और उनमें शाम 6 से 10 बजे तक अपनी बनाई डिशें बेच सकेंगी। निगम उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया करवाएगा। दरअसल यह कांसेप्ट पूरी तरह अानंद मेला पर अाधारित है। मेयर ढेबर ने बताया कि यह योजना सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर लागू की गई है। इसके लिए सुभाष स्टेडियम के प्रवेश द्वार के पास जगह देख ली गई है। योजना को शहरी आजीविका मिशन से जोड़ा गया है। इसके लिए 100 महिलाओं का चयन होगा। इच्छुक महिलाएं निगम मुख्यालय में शहरी आजीविका मिशन की तृप्ति पाणिग्रही से मोबाइल नंबर - 9691285715 पर संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकती हैं।
एयरपोर्ट में टेकऑफ, लैंडिंग से लेकर सिक्योरिटी तक महिलाओं के हवाले
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को एयरपोर्ट में सुरक्षा, शॉपिंग मॉल की जिम्मेदारी, विमानों के लैंडिंग और टेकऑफ समेत सभी तरह के कामों की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में रही। विमानतल में सुबह से शाम तक सभी तरह से कामों की ड्यूटी में महिला अफसर और कर्मचारी तैनात रहे। एयर इंडिया के मुंबई विमान को भी लेकर महिला पायलट रायपुर पहुंची। जहां उनका स्वागत फूलों से किया गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल और डीवीओर की तकनीकी कमान भी महिलाओं के हाथों में रही। एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर राकेश आर सहाय ने बताया कि इस खास अवसर पर सभी महिला अफसरों और कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया। महिला दिवस को खास बनाने के लिए मेडिकल टीम में भी महिलाओं की तैनाती दी है। यात्रियों में कोरोना वायरस की जांच का जिम्मा भी महिलाओं के पास रहा। अथॉरिटी ने श्रद्धा तिवारी को मैनेजर एटीसी, अदिति अरोरा को असिस्टेंट मैनेजर एटीसी और संजूला जायसवाल को जूनियर एग्जीक्यूटिव एटीसी की जिम्मेदारी दी। डीवीओआर सिस्टम वेरी हाई फ्रीक्वेंसी ओमिनी रेंज की जिम्मेदारी सीएनएस की मैनेजर दीपशिखा और शोभा जोशी ने संभाला। सीआईएसएफ ने भी सुरक्षा की कमान महिला अधिकारियों को दी।
हर शनिवार-रविवार शाम 6 बजे से सुभाष स्टेडियम में स्टाॅल : मेयर ढेबर