- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News If Kohli Is Not Made The Captain Will He Join The Pakistan Team
कोहली को कप्तान नहीं बनाया तो क्या वह पाक टीम में शामिल होंगे
स्वास्थ्य मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा प्रवेश पर कहा कि एक अकेला व्यक्ति हमेशा के लिए कप्तान के रूप में नहीं रहता है। कोहली को अगर कप्तान नहीं बनाया गया तो क्या वह पाकिस्तान की टीम में शामिल होंगे।
मंत्री सिंहदेव ने कहा, लोग दावे कर सकते हैं लेकिन मैं कभी भाजपा में शामिल नहीं होऊंगा। भले ही मुझे 100 जीवन मिले मैं उस विचारधारा से कभी नहीं जुड़ूंगा। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए सिंहदेव ने कहा कि जो व्यक्ति मुख्यमंत्री नहीं बन पाने के कारण भाजपा में शामिल होता है, उसे कभी सीएम नहीं बनना चाहिए। उन्होंने अागे कहा कि किसी का भी बिछड़ना दुखद होता है। पार्टी ने जिसके लिए इतना सब कुछ किया ऐसे कांग्रेस के वरिष्ठ व्यक्ति का भाजपा में जाना समझ से बाहर है। उन्होंने कहा कि एक अकेला व्यक्ति हमेशा के लिए कप्तान के रूप में नहीं रहता। कपिल देव को मौका मिला जब गावस्कर थे। वर्तमान में विराट कोहली कप्तान हैं, लेकिन टी 20 में अलग-अलग कप्तान हैं।
सरकार चलाना भाजपा से सीखने की जरूरत नहीं
कोरोना संबंधी सीएम हाउस की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव को न बुलाए जाने को लेकर भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि सरकार कैसे चलाते हैं और कैसे चलती है यह कांग्रेस भली भांति जानती है। कांग्रेस को भाजपा से यह सीखने की आवश्यकता नहीं है।
सिंधिया पर टीएस सिंहदेव का कटाक्ष