पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Iim Students Won Global Supply Chain Case Competition

IIM स्टूडेंट्स ने जीता ग्लोबल सप्लाय चैन केस कॉम्पिटीशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूएसए में हुआ काॉम्पिटीशन, कई देशों की टीमों को हराया, मिलेंगे 3400 डॉलर

आईआईएम के डायरेक्टर भारत भास्कर के साथ स्टूडेंट वैभव, चिराग और गिरिधर।

सिटी रिपोर्टर | यूएसए में आयोजित ग्लोबल सप्लाय चैन केस कॉम्पिटीशन में आईआईएम रायपुर के स्टूडेंट्स की टीम विनर रही है। टीम में वैभव बेंडे, चिराग गुप्ते, गिरिधर पेनुबाका शामिल हैं। कॉम्पिटीशन में फर्स्ट रनरअप बांग्लादेश और सेकंड रनरअप यूके की टीम रही।

विनिंग टीम को 20 जून को लास वेगास, यूएसए में होने वाले अवाॅर्ड फंक्शन में 3400 डॉलर से सम्मानित किया जाएगा। कॉम्पिटीशन में भारत के अलावा यूएसए, फ्रांस, चीन, यूके, यूएई, बांग्लादेश सहित कई देशों के मैनेजमेंट स्टूडेंट और यंग बिजनेस प्रोफेशनल्स की टीम ने हिस्सा लिया।

प्रॉब्लम्स का सॉल्यूशन बताया: इंटरनेशनल लेवल पर सभी टीमों को ऑपरेशन, सप्लाय चैन मैनेजमेंट, मार्केटिंग, फाइनेंस की कुछ प्रॉब्लम और केस दिए गए। टीमों को प्रॉब्लम्स का सॉल्यूशन ढूंढकर प्रजेंटेशन देने का टास्क दिया गया। आईआईएम के स्टूडेंट ने राजस्व और लाभ बढ़ाने, मल्टी-हब मॉडल के माध्यम से सप्लाई चैन मैनेजमेंट, मार्केटिंग कैंपेन डिजाइन करने, व्यापार की चुनौतियों से निपटने के तरीके बताकर खिताब अपने नाम किया।
खबरें और भी हैं...