पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Important Facilities Not Available In Public And Community Toilets Are Not Being Provided Even To Hand Dryers Air Fresheners And Soap Dispensers

पब्लिक व कम्युनिटी टॉयलेट्स में नहीं मिल रहीं जरूरी सुविधाएं हैंड ड्रायर, एयर फ्रेशनर और सोप डिस्पेंसर तक नहीं दिए जा रहे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानी में ही स्वच्छ भारत के तहत बनाए गए शौचालयों में नियमों की अनदेखी हो रही है। केंद्र द्वारा जारी की गई गाइडलाइन में जिन सुविधाओं को अनिवार्य किया गया है, वह भी यहां नहीं दी जा रही हैं। इतना ही नहीं, कई जगहों पर तो नियमित सफाई कर्मचारी भी नहीं रखे गए हैं।

डीबी स्टार को जानकारी मिली कि शहर के पब्लिक और कम्युनिटी टॉयलेट्स में एडवाइजरी के अनुसार सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। टीम ने जब इसकी पड़ताल की तो पाया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में 178 पब्लिक और कम्युनिटी टॉयलेट्स बनाए गए हैं।

जहां केंद्र की एडवाइजरी के अनुसार हैंडवाॅश, हैंड ड्रायर समेत सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन के साथ ही एयर फ्रेशनर की भी सुविधा होनी चाहिए। इसके बावजूद वहां इन सभी चीजों की सुविधा नहीं दी जा रही है। इतना ही नहीं सफाई कर्मचारी भी वहां पर नियमित रूप से रखना चाहिए, वो भी कई शौचालयों से नदारद हैं। इसके बावजूद शहर के जिम्मेदार यहां सुविधाएं देने में लापरवाही बरत रहे हैं।

स्वच्छता श्रृंगार योजना के तहत बनाए गए हैं कम्युनिटी टॉयलेट्स

शहर में स्वच्छता श्रृंगार योजना के तहत कम्युनिटी टॉयलेट्स का निर्माण कराया गया है। जहां सभी शौचालय विहीन परिवारों को नि:शुल्क शौच की सुविधा दी जाए। वहीं, इसके लिए मेंटेनेंस के लिए भी हर माह 20 हजार रुपए तक दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद इन जगहों में सुविधाओं का अभाव है।

मूलभूत सुविधाओं का होना जरूरी है

- सौरभ कुमार,आयुक्त, नगर निगम, रायपुर

ये सुविधाएं हैं नदारद

{ हैंडवाॅश

{हैंड ड्रायर

{टिश्यु डिस्पेंसर

{सोप डिस्पेंसर

{एयर फ्रेशनर

{सेनेटाइजर

{सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन

{पैड डिस्पोजिंग मशीन

{नियमित सफाई कर्मी

जानिए, सुविधाएं जिनका होना जरूरी

> हैंडवाॅश

> हैंड ड्रायर

> टिश्यु डिस्पेंसर

> वेस्ट बिन्स

> सोप डिस्पेंसर

> एयर फ्रेशनर

> सेनेटाइजर

> सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन

> पैड डिस्पोजिंग मशीन

> नियमित सफाई कर्मी

> प्रतिदन दो बार सफाई

DB staron the spot

मेंटेनेंस पर महीने में 20 हजार खर्च फिर भी सफाई नहीं

नगर निगम द्वारा शहर के कम्युनिटी शौचालयों में सीटों के हिसाब से मेंटेनेंस की राशि दी जाती है। जिसमें 20 सीटों तक 15 हजार और 20 से अधिक सीटों के लिए 20 हजार रुपए की राशि मेंटनेंस के लिए दी जाती है। इसके बावजूद शौचालयों के हालात बदतर हैं। कहीं सफाई कर्मी तो कहीं केयर टेकर ही नहीं रहते।

178 में से सिर्फ 50 जगह लगाई गई सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें

केंद्र की एडवाइजरी के अनुसार सभी शौचालयों में महिलाओं की सुविधा के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन के साथ इसके डिस्पोजल व्यवस्था अनिवार्य है। जहां पांच रुपए का सिक्का डालते ही पैड्स निकले। इसके बावजूद अब तक शहर के सिर्फ 50 शौचालयों में ही इसकी सुविधा दी गई है। वहीं, अधिकारियों के अनुसार जिन जगहों में इन्हें लगाया गया है, वहां भी इसका उपयोग नहीं किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...