- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News In The Celebrations Of 10 Institutions More Than Five Thousand Celebrated Holi A Day Before
10 संस्थाओं के सेलिब्रेशन में पांच हजार से ज्यादा ने एक दिन पहले ही मना ली होली
फाग गीतों और बॉलीवुड सॉन्ग्स पर रंग-गुलाल और फूलों से खेली होली
अंबेडकर अस्पताल 0771 2890113
एम्स हॉस्पिटल 0771 2572240
एंबुलेंस और पुलिस सहायता के लिए 112
पुलिस कंट्रोल रूम 9479191099
यंगस्टर्स ने दोस्तों को कलर लगाने के बाद कंधे पर बिठाकर यूं मनाया रंगों का त्योहार।
इमरजेंसी में इन नंबर्स पर करें मदद के लिए कॉल
सिटी रिपोर्टर. रायपुर
शहर में सोमवार को 10 से ज्यादा संस्थाओं और रेसीडेंशियल सोसाइटीज ने प्री होली सेलिब्रेशन रखा। अलग-अलग जगह हुए इन कार्यक्रमों में 5 हजार से ज्यादा रायपुरियंस ने एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर होली की शुभकामनाएं दीं। कहीं फाग गीतों पर तो कहीं बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस करते हुए लोगोंं ने रंगों के त्योहार का जश्न मनाया। छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन से जुड़े कलाकारों ने बैरन बाजार स्थित आशीर्वाद भवन में होली खेली। होली खेले रघुबीरा... रंग बरसे भीगे चुनर... होली है... जैसे बॉलीवुड सॉन्ग्स पर डांस करते हुए कलाकारों ने एक-दूसरे को रंगों से सरोबार किया। पुरानी बस्ती स्थित जैतूसाव मठ में फूलों से होली खेली गई। मठ के सचिव महेंद्र अग्रवाल ने बताया, 1882 से संचालित इस मठ में सदियों पहले महंत जिस तरह होली मनाते थे, आज भी वही परंपरा चली आ रही है। मठ दोपहर से शाम तक फूलों की होली खेली गई, जिसमें रायपुर सहित अन्य जिलों के लोग भी शामिल हुए।
कविताएं पढ़कर और गुलाल लगाकर मनाया रंगों का त्योहार
आनंद समाज वाचनालय में फूलों की होली खेलने के साथ ही कवियों ने होली से जुड़ी कविताएं भी पढ़ीं। एनआईटी के स्टूडेंट्स ने कैंपस में ही साथियों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। लाफिंग क्लब, ऑल इंडिया ब्राम्हण संगठन और आर्टिस्टिक वाइब्स संस्था के मेंबर्स ने भी अलग-अलग जगहों पर हर्बल कलर्स से होली खेली। पंडरी कपड़ा मार्केट और टाटीबंध स्थित बरसाना इनक्लेव में भी सैकड़ों लोगों ने फाग गीतों पर डांस करते हुए होली खेली।