- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News In The North And Central Areas Of The State Hail And Thunder Are Possible
प्रदेश के उत्तर और मध्य क्षेत्रों में अाज गरज-चमक के साथ ओले भी संभव
प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्से में एक-दो जगहों पर अगले 24 घंटे के दौरान तेज हवा के साथ गरज-चमक और ओले गिरने की संभावना है। ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ रहेगा। दिन का तापमान भी काफी ज्यादा रहेगा। दिन में तेज गर्मी और समुद्र की ओर से नमी आने के कारण ही बादल बनेंगे और ओले भी बरसेंगे। दक्षिणी श्रीलंका तथा मध्य महाराष्ट्र में ऊपरी हवा में एक चक्रवात बना हुआ है। मराठवाड़ा से दक्षिण तमिलनाडु तक एक द्रोणिका भी बनी हुई है। इन सिस्टम के कारण समुद्र से आ रही नमी वाली हवा और दिन में तेज धूप की वजह से गर्म हवा के मिलने से बादल बनेंगे। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्से में जहां पर बादल बनेंगे और ओले के साथ बारिश होगी वहां हवा की रफ्तार भी काफी ज्यादा रहेगी। शेष|पेज 10