- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News India39s Economy Has Become Corona Trivedi
देश की अर्थव्यवस्था को हुआ कोरोना : त्रिवेदी
रायपुर | पेट्रोल-डीजल के दामों में की गई चंद पैसों की कमी और एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला किया है। सिर्फ 14 पैसे और 17 पैसे की कमी को अपर्याप्त बताते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 6 सालों में आम आदमी की जेब से 15 लाख करोड़ निकाल लिये हैं। आज जब अर्थव्यवस्था का बुरा हाल है तो ईंधन के दामों में 3 रुपए प्रति एक्साइज बढ़ाकर केंद्र सरकार ने जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम घटने के बाद कीमत घटाने के बजाय एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर केंद्र सरकार ने जनविरोधी फैसला लिय है।