घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
रायपुर | मंदिर हसौद इलाके में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। युवक को गंभीर हालत में डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने बताया कि बेरला का 36 वर्षीय हेमलाल विश्वकर्मा प्राइवेट नौकरी करता था। 24 फरवरी को हेमलाल मंदिर हसौद गया था। जहां पर अज्ञात गाड़ी ने चपेट में ले लिया। वह गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़ा था। आसपास वालों ने डीकेेएस अस्पताल भेज दिया, जहां इलाज के दौरान शनिवार रात उसकी मौत हो गई।