- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Inter District Cricket Senior Team Semifinal Next Month
इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट: सीनियर टीम का सेमीफाइनल अगले माह
रायपुर | छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ की ओर से कराए जा रहे सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट के मुकाबलों की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। इस साल छत्तीसगढ़ को अंडर-19 वुमंस टी-20 चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। जिसमें छत्तीसगढ़ अपने छह मुकाबले घरेलू मैदान में ही खेलेगा। जिसके चलते सेमीफाइनल और फाइनल मैच अब अप्रैल में खेले जाएंगे। सीएससीएस के मीडिया प्रभारी राजेश दवे ने बताया कि इंटर डिस्ट्रिक्ट के मुकाबले 7-8 अप्रैल के बीच शुरू होंगे। साथ ही हम अंडर-19 के मुकाबले भी शुरू कर देंगे। रायपुर की टीम ने आठ पॉइंट के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। जहां उनका मुकाबला बिलासपुर से होगा। अंतिम चार दिवसीय मुकाबले में बारिश की वजह से रायपुर और प्लेट कंबाइंड के बीच मुकाबला रद्द कर दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दिए गए थे।
हरप्रीत की हो सकती है वापसी : रायपुर डिस्ट्रिक्ट के स्टार बल्लेबाज हरप्रीत सिंह भाटिया ने एक ही मुकाबले में 264 रन बनाकर सभी को चौंका दिया था। लेकिन इसके बाद निजी कारणों के चलते वे खेलने नहीं उतरे। ऐसे में अनुज तिवारी को टीम की कमान सौंपी गई थी। अप्रैल में होने वाले मुकाबलों में हरप्रीत एक बार फिर खेलते दिखाई दे सकते हैं, नहीं तो उनकी जगह सानिध्य हुरकत को मौका दिया जाएगा।