पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kendri News Chhattisgarh News Jammu Ed Raids Real Estate Company Fd More Than Rs 25 Crore Bond Seized

जम्मू: रियल एस्टेट कंपनी पर ईडी का छापा, 25 करोड़ रुपए से ज्यादा की एफडी, बाॅन्ड जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शेख के क्रिप्टोकरंसी अाैर दुबई में 2.5 करोड़ रुपए के दस्तावेज भी जब्त

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के जम्मू में रियल एस्टेट कंपनी के छह स्थानों पर छापेमारी की। कंपनी के खिलाफ विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में 25 करोड़ रुपए से ज्यादा की फिक्स्ड जमा और 16 लाख रुपए के गाेल्ड बाॅन्ड जब्त किए गए हैं। ईडी प्रवक्ता के अनुसार, जम्मू में प्राॅपर्टी डीलर अाैर कमीशन एजेंट अशरफ शेख और उनकी कंपनियों के बीच एक अनिवासी भारतीय (एनआरआई) द्वारा भूमि के अवैध अधिग्रहण से संबंधित मामले में राजेश
राठौर और मोहम्मद से संबंधित आवासीय और व्यावसायिक परिसराें की तलाशी ली गई।

विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत ये छापे मारे गए। छापे में शेख के क्रिप्टोकरंसी अाैर दुबई में 2.5 करोड़ रुपए के विदेशी निवेश से संबंधित दस्तावेज को भी जब्त किया गया है। ईडी ने यह कार्रवाई एेसे समय की है, जब विदेश मंत्री एस जयशंकर साेमवार काे अचानक जम्मू-कश्मीर के दाैरे पर पहुंचे हैं।

िवपक्ष ने की फारूक, उमर महबूबा की रिहाई की मांग

विपक्ष ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत राज्य में सभी राजनीतिक बंदियों को रिहा करने की मांग की है। विपक्ष ने कहा कि लोगों को अनिश्चित काल तक नजरबंद रखना संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों को खुला उल्लंघन है। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री एवं जनता दल सेक्युलर के अध्यक्ष एचडी देवेगौडा, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, भाकपा महासचिव डी. राजा, राजद के मनोज कुमार झा, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी ने साेमवार काे इस संबंध में संयुक्त बयान जारी किया।

खबरें और भी हैं...