- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Jogi Congress Will Conduct Mass Movement For Complete Ban Proposal Passed
पूर्ण शराबबंदी के लिए जन आंदोलन करेगी जोगी कांग्रेस, प्रस्ताव पास
रायपुर|जोगी कांग्रेस ने रविवार को पूर्ण शराबबंदी के लिए जन आंदोलन करने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया। सागौन बंगले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी में पार्टी प्रमुख अजीत जोगी की अपील पर इस आशय का निर्णय लिया गया। महिला जनता कांग्रेस की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर अनामिका पाल के नेतृत्व में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि प्रदेश के कोने- कोने से आई महिलाओं के साथ विचार विमर्श करने से यह निष्कर्ष निकला है कि राज्य में महिलाओं की दुर्दशा का प्रमुख कारण शराब है।