- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Kabaddi League 300 Players Registered 72 Players Will Be Divided Into 6 Groups After Trial
कबड्डी लीग: 300 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, ट्रायल के बाद 6 ग्रुप में बंटेंगे 72 खिलाड़ी
स्पोर्ट्स रिपोर्टर . रायपुर
प्रो-कबड्डी लीग की तर्ज पर कराए जा रहे सीजी केपीएल के लिए शुक्रवार तक 300 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ की ओर से कराए जा रहे टूर्नामेंट में मेंस और वुमंस कैटेगरी में छह-छह टीमें शामिल होंगी।
जिसके लिए खिलाड़ियों का सलेक्शन ट्रॉयल 15 और 16 मार्च को बिलासपुर में रखा गया है। जिसके बाद प्रदर्शन के आधार पर मेंस और वुमंस कैटेगरी में 72-72 खिलाड़ियों को छह ग्रुप में बांट दिया जाएगा। यानी एक ग्रुप में 12 खिलाड़ियों को जगह मिलेगी। वुमंस कैटेगरी के मुकाबले 5 से 8 अप्रैल तक रतनपुर में खेले जाएंगे। वहीं, मेंस कैटेगरी के मुकाबले 9 से 16 अप्रैल तक बिलासपुर में होंगे। पिछले साल हुए छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग में मेंस कैटेगरी में मुंगेली और वुमंस कैटेगरी में रतनपुर की टीम ने खिताब अपने नाम किया था। इस साल विजेताओं को कुल तीन लाख 9 हजार रुपए का कैश प्राइज दिया जाएगा। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरिज, बेस्ट रेडर, ऑलराउंडर और बेस्ट डिफेंडर को भी नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।
ट्रॉफी के साथ पिछले साल की चैंपियन टीम।