पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Kanker Order Did Not Reach Open Schools In Jashpur Gave A Mask To The Patient Of Cold And Cough

कांकेर आदेश ही नहीं पहुंचा, खुले रहे स्कूलजशपुर सर्दी-खांसी के मरीज को दिया मास्क

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में कोरोना से लड़नेे की तैयारी चल रही है लेकिन हकीकत यह है कि जिले में ढंग का संचार साधन तक नहीं है। छात्रों को कोरोना संक्रमण से बचाने राज्य ljdkj से जारी आदेश 24 घंटे बाद भी कमजोर संचार व्यवस्था के चलते जिले के अधिकांश स्कूलों तक नहीं पहुंच पाया। शुक्रवार को अंदरूनी इलाके की कई स्कूलें लगे। जब भास्कर ने शिक्षकों से घोषित छुट्टी को लेकर चर्चा की तो वे चौके तथा जानकारी लेने उच्चाधिकारियों से संपर्क किया। पुष्टि होने पर दोपहर बाद 31 मार्च तक के लिए बच्चों की छुट्टी कर दी गई।

कोरोना वायरस संक्रमण को देखते स्कूल शिक्षा विभाग ने पूरे प्रदेश में 13 से 31 मार्च तक स्कूलों की छुट्टी कर दी। पिछले दो दिन से यह आदेश सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है लेकिन जिले के अधिकतर स्कूलों में यह आदेश पहुंच ही नहीं पाया। शिक्षा विभाग का दावा है आदेश 12 मार्च रात में ही जारी कर दिया गया था। स्कूलों की हालात का जायजा लेने भास्कर टीम आमाबेड़ा पहुंची तो वहां की 86 स्कूलें रोज की तरह संचालित हो रहे थे। मध्यांह भोजन भी बन रहा था।

उधर महासमुंद जिले के बिरकोनी में होने वाले 231 जोड़ों के सामूहिक विवाह पर रोक लगा दी गई है। अब सामूहिक विवाह के स्थान पर 10-10 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा, जो एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग ग्राम पंचायतों में होगा। ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत बिरकोनी के चंडी मंदिर में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 231 जोड़ों का विवाह होना था। कोरोना वायरस के चलते विवाह को अब पंचायत स्तर पर 10-10 जोड़ों का विवाह संपन्न कराने का आदेश डीपीओ मनोज कुमार सिन्हा ने जारी कर दिया है। शनिवार को ग्राम बिरकोनी में पहला विवाह होगा।

अस्पताल में खोला आइसोलेशन वार्ड

जशपुरनगर | कोरोना वायरस को लेकर लोगों में जागरुकता देखी जा रही है। शहर में कई लोग मास्क लगाकर घूम रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल पहुंचने वाले सर्दी-खांसी के हर मरीज को मास्क दिया गया है। ताकि जुकाम का वायरस ज्यादा ना फैले। क्योंकि कोरोना वायरस के कारण जो माहौल निर्मित हुआ है उसमें सर्दी व खांसी का हर मरीज इस मामूली सी बीमारी से डर गया है और लोग मरीज को शक भरी निगाह से देख रहे हैं। हालांकि जशपुर जिले में कहीं भी किसी भी मरीज में कोरोना वायरस से ग्रसित होने के कोई लक्षण अबतक नहीं मिले हैं।


महाराष्ट्र से आए एसआई को मेकॉज में कराया भर्ती

जगदलपुर | कोबरा 204 बटालियन के एसआई को कोरोना के लक्षण दिखने पर मेकॉज में भर्ती कराया गया है। एसआई हाल ही में महाराष्ट्र के सांगली से छुट्‌टी बिताकर वापस लौटे थे। इसके बाद से तबीयत खराब थी, उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. केएल आजाद ने बताया कि कोबरा जवान को सर्दी, खांसी, बुखार और गले में दर्द की शिकायत की। उनकी जांच के लिए कुछ नमूने रायपुर एम्स भेजे गये हैं, काेरोना की पुष्टि नहीं होने पर उन्हें दो दिनों में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

सउदी अरब-कोलकाता से आई महिलाएं निगरानी में

बिलासपुर | कोरोना वायरस के मद्देनजर सउदी अरब से वापस आई महिला तथा बिट्रेन की मूल निवासी तथा अभी हाल ही में कोलकाता से वापस आई महिला की स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच की गई है। एहतियातन दोनों महिलाओं को घर पर ही रहने के लिए कहा गया है। महिलाओं को 14 दिन तक घर पर ही रहने तथा किसी प्रकार की परेशानी होने पर स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करने को कहा गया है। सउदी अरब से 4 मार्च को एक महिला के वापस आने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली।

शिक्षकों तक नहीं पहुंची छुट्‌टी की जानकारी

शुक्रवार को आमाबेड़ा इलाके के बड़े तेवड़ा प्राथमिक स्कूल में बैठे बच्चे।
खबरें और भी हैं...