- Hindi News
- National
- Aarang News Chhattisgarh News Kaushal Sahitya Kala Manch Honored Women Councilors
कौशल साहित्य कला मंच ने किया महिला पार्षदों का सम्मान
संकरी में महिलाओं का हुआ सम्मान
आरंग| ग्राम पंचायत संकरी (कोरासी) मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओ को सम्मानित किया गया। नवा बिहान की सदस्य, मितानिन समूह की सदस्य एवं ग्राम को संगठित रखने वाली महिलाओं का
सम्मान किया गया। महिलाओं ने इस अवसर पर अपनी-अपनी पीड़ा और समस्याओ को सामने रखी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत संकरी के सरपंच नारायण प्रासाद साहू ने कहा कि जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते है। इसलिए आप कहीं भी रहें नारियों का सम्मान करते रहें।
आरंग| रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कौशल साहित्य कला मंच ने गायत्री शक्तिपीठ आरंग की सहभागिता से नवनिर्वाचित महिला पार्षदों व गायत्री युग निर्माण महिला मंडली के सदस्यों का सम्मान किया। कार्यक्रम में पार्षद नगर पालिका परिषद आरंग गौरी बाई देवांगन, दीक्षा सोनकर, ममता शर्मा, सीमा लोधी, धनेश्वरी निषाद एवं पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्षा चंद्रकला साहू एवं गायत्री शक्तिपीठ से जुड़ी हुई महिला शक्तियों ने अपने वक्तव्य में खुलकर अपने विचार रखे। मंच के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि समय आने पर नारी नारायणी भी बन जाती है। सचिव मितांजली महंती ने कहा कि नारी शक्ति का रूप है, इसे स्वयं को और अधिक पहचानने की आवश्यकता है। अधिवक्ता रीति सोनपिपरे ने कहा उत्पीड़न या प्रताड़ना की अवस्था में खुलकर सामने आए । उन्होंने महिलाओं से संबंधित कानून के बारे में जानकारी दी। वही मंच के संरक्षक अनूपनाथ योगी एवं उपाध्यक्ष हरीश दीवान ने भ्रूण हत्या एवं बालिका शिक्षा पर प्रकाश डाला। गायत्री महिला परिवार से पुष्पांजलि महंती, सावित्री सोनकर, गीतांजलि योगी, वीणा चंद्राकर, धनेश्वरी साहू आदि ने भजन के माध्यम से कहा कि देवियां देश की जाग जाएं अगर, तो युग स्वयं ही बदलता चला जाएगा । डॉक्टर तेजराम जलक्षत्री व व्यवस्थापक मुक्तानंद गुप्ता ने मां के महत्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन कर रहे अरविंद वैष्णव ने अपनी कविता के माध्यम से कहा की “निर्भया तुझे सलाम“। इस अवसर पर गणमान्य खिलावन निषाद, सूरज सोनकर, नरेंद्र लोधी, जितेन्द्र शर्मा, माणिक लाल मिश्रा, छत्रधारी सोनकर, धनेश्वरी साहू, वीणा देवी चंद्राकर, निर्मला साहू, सीमा साहू, सुषमा जायसवाल, गजानन यादव सहित वाद्य यंत्रों के साथ गायत्री युग निर्माण महिला मंडली की उपस्थिति रही एवं सभी महिला शक्ति को कौशल मंच ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।