पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Khamtarai Bridge Will Also Be As Wide As Mohababazar By July

खमतराई पुल भी जुलाई तक होगा मोहबाबाजार जितना चौड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंफ्रास्ट्रक्चर रिपोर्टर | रायपुर

मोहबाबाजार के करीब 5 दशक पुराने पुल को जिस तकनीक से चौड़ा किया गया था, उसी तकनीक से खमतराई के 45 साल पुराने ओवरब्रिज की चौड़ाई भी बढ़ाई जा रही है। इसके बराबर से इसी साइज का पुल बनाया जा रहा है। इसके एक तरफ के पिलर्स पर स्लैब ढाल दिया गया है। पटरी के दूसरी ओर यानी बिलासपुर वाले हिस्से की ऊंचाई भी बढ़ा दी गई है। पीडब्लूडी अफसरों का अनुमान है कि जून-जुलाई तक इस पुल की सुविधा मिलने लगेगी। अफसरों ने बताया कि यह पुल जिस ठेका कंपनी से बनाया जा रहा है, उसने इसी तकनीक से ओड़िशा में दर्जनभर से ज्यादा ओवरब्रिज इसी तरह चौड़े किए हैं।

इसलिए जरूरी...

पीडब्लूडी के सर्वे में यह बात अाई है कि नेशनल हाईवे के मौजूदा पुराने पुल से पीक अवर्स में एक मिनट में 70 गाड़िया गुजरती हैं। दिनभर में यह संख्या 1 लाख से अधिक वाहनों की है। रात में दिक्कत ज्यादा है क्योंकि 12 बजे से सुबह 6 बजे तक यहां से बड़ी संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं। पुल संकरा है, इसलिए हादसे भी हो रहे हैं। इसलिए चौड़ाई बढ़ाने का फैसला किया गया है। नया पुल बनने के बाद पुराने ब्रिज को कुछ समय तक बंद रखकर मरम्मत की जाएगी, फिरa दोनों मिलाकर शुरू कर दिए जाएंगे।

इसलिए राहत...

बिलासपुर जाने वाले इस रोड पर भारी ट्रैफिक दबाव के बावजूद पुल की सड़क महज 32 फीट चौड़ी है। इससे दिन में कई बार जाम लग रहा है। इसलिए इसके एक तरफ के किनारे पर उतनी ही ऊंचाई का दूसरा पुल बनाया जा रहा है। फिर इन्हें जोड़कर दिया जाएगा। इससे सड़क 75 फीट चौड़ी हो जाएगी और फाइव लेन रोड होगी। नया पुल मोहबाबाजार की तरह वन-वे होगा या फिर खमतराई के नए पुल की तरह टू-वे, इस पर अभी फैसला नहीं हुअा। इसके बनने से शहर से भनपुरी जाना अासान हो जाएगा।
खबरें और भी हैं...