- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Knowing The Level Of Malnutrition From 16 To 25 March
कुपोषण का स्तर जानने 16 से 25 मार्च तक वजन त्याेहार
रायपुर | छत्तीसगढ़ में हर साल की तरह इस साल भी बच्चों में पोषण स्तर के आंकलन के लिए 16 से 25 मार्च वजन त्याेहार मनाया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने इसके लिए सभी कलेक्टरों को पत्र लिखा है। राज्य में वास्तविक पोषण स्तर की जानकारी के लिए हर साल सभी 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के पोषण स्तर के आंकलन के लिए वजन त्याेहार आयोजित किया जाता है। इस दौरान सभी बच्चों का वजन लेकर उनकी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करते हुए पोषण स्तर ज्ञात किया जाता है। परदेशी ने कलेक्टरों को उनकी अध्यक्षता में इसके आयोजन के लिए 12 मार्च तक विभागीय बैठक लेकर इसकी तैयारी करने के लिए कहा है। इसकी प्रत्येक पंचायत स्तर तक मॉनीटरिंग भी करने की तैयारी की जा रही है। विभागीय सचिव ने कहा कि वजन त्याेहार में आंकड़ों की गुणवत्ता व सत्यापन के लिए स्थानीय शासकीय विश्वविद्यालय, महाविद्यालय के रिसर्च स्कॉलरों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, महिला शक्ति केन्द्र योजना अन्तर्गत चयनित स्वयंसेवकों की सेवायें ली जा सकती हैं।