पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Light Clouds In The Capital Today Showers In The Outer

राजधानी में आज हल्के बादल, आउटर में बौछारें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर | शहर में रविवार को दिन में हल्के बादल रहेंगे। बादलों की वजह से दिन का तापमान थोड़ा कम रहेगा। शाम-रात को थोड़े घने बादल भी छाएंगे। इससे आउटर में कहीं-कहीं पर हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। यहां से एक द्रोणिका मध्य महाराष्ट्र तक स्थित है। इन सिस्टम की वजह से रविवार को बिलासपुर संभाग के दक्षिणी हिस्से से लेकर बस्तर तक एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी में दिन का तापमान 31 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दोपहर में धूप की वजह से शाम को थोड़े घने बादल बनेंगे। नमी और बादलों की वजह से रात का तापमान भी 20 डिग्री तक पहुंचेगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी में जमकर बारिश हुई। इस दौरान लगभग 25 मिमी पानी बरस गया।
खबरें और भी हैं...