- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Md Ms Exam From 13 Raipur And Bilaspur Will Be Centers
एमडी-एमएस की परीक्षा 13 से,रायपुर अाैर बिलासपुर होंगे केंद्र
रायपुर | पं. दीनदयाल उपाध्याय आयुष विवि ने एमडी, एमएस व डिप्लोमा की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। एमडी व एमएस की परीक्षा 13 से 20 अप्रैल तक होगी। वहीं मेडिकल डिप्लोमा की परीक्षा 13 से 17 अप्रैल तक रहेगी। विवि ने इसके लिए पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व सिम्स बिलासपुर को परीक्षा केंद्र बनाया है। परीक्षा दोपहर एक से शाम 4 बजे तक होगी। एमडी-एमएस यानी डिग्री कोर्स में चार व डिप्लोमा में तीन पेपर होंगे। दरअसल पीजी में डिग्री कोर्स तीन साल व डिप्लोमा कोर्स की परीक्षा दो साल बाद होती है। अगले साल से डिप्लोमा परीक्षा खत्म हो जाएगी। दरअसल एमसीआई की गवर्निंग बॉडी ने नेहरू मेडिकल कॉलेज से डिप्लोमा कोर्स को खत्म कर दिया है। डिप्लोमा की कुल 21 में 11 सीटों को डिग्री में कन्वर्ट किया गया है। जबकि ऑर्थोपीडिक की छह व पीडियाट्रिक की चार सीटों को खत्म कर दिया गया है। इससे पीजी की तैयारी कर रहे मेडिकल छात्रों को झटका लगा है।