पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Minister Lakhma Said Bjp Will Take 30 Years To Stand Up Now

मंत्री लखमा ने कहा- भाजपा को अब खड़े होने में 30 साल लगेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा खत्म हो चुकी है। यही वजह है कि उन्हें अब प्रदेश अध्यक्ष के लायक नेता भी नहीं मिल रहा है। लखमा ने कहा कि भाजपा को राज्य में फिर से खड़े होने में 30
साल लगेंगे।

राजीव भवन में आमजनता आैर कार्यकर्ताआें से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए लखमा ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार राज्य के विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन रमन सरकार ने 15 साल में बस्तर को बर्बाद कर दिया था इसे हम सुधार रहे है। उन्होंने कहा कि शराब का आेवर रेट रमन राज में चल रहा था। इसे हमने खत्म कर दिया है। शिकायत पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। पूर्व सरकार की गलत नीतियों के कारण लोगों को अच्छे ब्रांड की शराब नहीं मिल रही थी। लेकिन अप्रैल के बाद हिंदुस्तान की सभी ब्रांड की शराब लोगों को मिलने लगेगी।

लखमा ने कहा कि प्रदेश के दस के दस नगर निगम जीतने वाली कांग्रेस पहली सरकार है। लगातार तीन चुनाव जीतने के बाद अब यह तय हो गया है कि प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार के कार्यों से जनता खुश है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता सिर्फ अफवाह फैलाना जानते हैं। इस दौरान उनके साथ मिलिए मंत्री से कार्यक्रम के समन्वयक महेन्द्र छाबड़ा आैर मुख्य
प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला भी मौजूद थे।

313 को पहले छोड़ चुके हैं : लखमा ने कहा कि पूर्व की सरकार ने भोले-भाले आदिवासियों को लंबे समय तक जेल में बंद किया था। लेकिन कांग्रेस की सरकार लगातार ऐसे मामलों में बंद आदिवासियों की रिहाई के लिए काम कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...