- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Ministry Is Now Online 261 Files Converted Into E Files
मंत्रालय अब हो रहा है ऑनलाइन, 2.61 फाइलें ई-फाइलों में हुईं तब्दील
रायपुर | नवा रायपुर में मंत्रालय ऑनलाइन होता जा रहा है। मंत्रालय के कई विभागों की लगभग दो लाख 61 हजार नस्तियों का डिजिटलाइजेशन कर उन्हें ई-आॅफिस एप्लीकेशन में अपलोड किया गया है। सरकार ने इसके लिए डिजिटल सेक्रेटिमेट प्रोजेक्ट द्वितीय फेस का अनुमोदन कर दिया है। प्रथम फेस प्रोजेक्ट को 31 मार्च 2021 तक बढ़ाने और सीजी स्वान प्रोजेक्ट को अाने वाली 21 अक्टूबर तक बढ़ाने जाने का भी फैसला किया। सरकार ने ई-प्रोक्यूमंेट प्रोजेक्ट में आॅनलाइन निविदा बुलाने तथा निविदाकारों से अमानत राशि का आॅनलाइन जमा कराने पर भी विचार किया जा रहा है। मुख्य सचिव आरपी मंडल ने मंत्रालय में राज्य स्तरीय सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी सशक्त समिति की बैठक में बताया कि ‘ई-शासन एक पहल सुशासन की ओर’ डिजिटल सचिवालय परियोजना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने से कहा कि इस प्रोजेक्ट को समय पर पूरा किया जाए। ई-आॅफिस एप्लीकेशन को शासन के कार्यों के लिए ज्यादा से ज्यादा उपयोगी बनाने के लिए आवश्यक कार्य करने कहा।