पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Mla Rest House To Be Built In 124 Crore In Nava Raipur Every Block Will Be 5 Storey

124 करोड़ में बनेगा नवा रायपुर में विधायक विश्राम गृह, हर ब्लाॅक होगा 5 मंजिला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर | राज्य सरकार ने नवा रायपुर में बनने वाले विधायक विश्राम गृह परिसर के लिए 124 करोड़ मंजूर कर दिया है। यह परिसर सेक्टर-15 में बनाया जाना है। यह परिसर वर्तमान 90 विधायकों की जरूरत के अनुसार बनाया जा रहा है। हर ब्लाॅक पांच मंजिला होगा। वर्ष 2024 में नए परिसीमन होने और सदस्य संख्या बढ़ने पर इसी इलाके में और भवन बनाए जा सकेंगे।

नए परिसीमन में करीब 12 से 15 नए विधानसभा क्षेत्रों का गठन हो सकता है। विभागीय अफसरों के मुताबिक अगले दो माह में टेंडर का काम पूरा करने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इधर, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने शनिवार को सेक्टर-24 में बनाए जा रहे मुख्यमंत्री, मंत्री और ऑफिसर्स काॅलोनी के निर्माण की प्रगति का जायजा लिया। सेक्टर-24 में आवासों के प्लिंथ एरिया का कार्य पूर्ण होने के साथ ही भू-तल छत का 25 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है।
खबरें और भी हैं...