- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Mla Said Water Supply Should Not Be Interrupted
विधायक बोले: पानी सप्लाई बाधित न हो
रायपुर | विधायक विकास उपाध्याय ने होली के पूर्व निगम आयुक्त,ज़ोन आयुक्त,स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की बैठक लेकर पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होली आैर उसके दूसरे दिन पानी की सप्लाई किसी भी कारण से बाधित न हो इसका ख्याल रखा जाए। विधायक ने साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं स्मार्ट सिटी द्वारा नल पाईप लाइन विस्तार हेतु खोदे गए गड्ढे को जल्द से जल्द तय समय सीमा में ठीक करने के निर्देश भी दिए। विधायक ने सभी घरेलू नल कनेक्शन कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु आदेश दिया। उपाध्याय ने जनसंख्या के अनुपात में दानवीर भामाशाह आैर शहीद भगत सिंह वार्ड व गुढ़ियारी पड़ाव में पानी टंकी निर्माण के निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त सौरभ कुमार, सीईआे संजय शर्मा, प्रवीण गहलोत, दिनेश कोसरिया, श्रीकुमार मेनन, सुंदर जोगी,मनीराम साहू आदि मौजूद थे।