पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Modern Ropeway Facility From Today 500 Passengers Will Travel In One Hour 650 Meters Will Be Decided In 325 Minutes

आधुनिक रोप-वे की सुविधा आज से: एक घंटे में सफर करेंगे 500 यात्री, 3.25 मिनट में ही तय होगी 650 मीटर की चढ़ाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यह रहेगा खास

{आधुनिक मशीनों से सुसज्जित रोप-वे में पावरफुल 90 किलोवाट का मोटर {14 पैसेंजर ट्राली, आयातित रोप तथा टायर {125 केवीए व 25 केवीए का दो जनरेटर तथा आपातकालीन स्थिति के लिए डीजल मोटर की व्यवस्था {सर्वसुविधायुक्त दो हजार लोगों की क्षमता का वेटिंग हॉल का निर्माण।

_photocaption_डोंगरगढ़|मां बम्लेश्वरी मंदिर के पहाड़ी में आधुनिक रोप-वे शुक्रवार से दर्शनार्थियों के लिए शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को रोप-वे का उद्घाटन करेंगे। आधुनिक रोप-वे में 1300 मीटर ऑस्ट्रिया का रोप लगा है। साथ ही 14 ट्रॉलियां लगाई गई है। एक ट्रॉली में अधिकतम छह लोगों की बैठने की सुविधा रहेगी। एक घंटे में 500 दर्शनार्थी आवाजाही करेंगे। रोप-वे के निर्माण में 10 करोड़ रुपए खर्च किया गया है, जिसे पूरा होने में चार साल लग गए। 650 मीटर की चढ़ाई मात्र 3.25 मिनट में तय होगी। नए रोप-वे मंदिर के पट बंद होने के बाद ही बंद होगा। यानी नवरात्र पर्व में 24 घंटे सुविधा मिलेगी। *photocaption*
खबरें और भी हैं...