- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Monitoring And Feedback Of Public Places Got 25 And Service Got 33 Marks That39s Why Raipur Backward
सार्वजनिक स्थानों की मॉनीटरिंग और फीडबैक में 25% व सर्विस को 33% ही अंक मिले इसलिए रायपुर पिछड़ा
स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण में देश में छत्तीसगढ़ को तीसरा स्थान मिला है। लेकिन जिन मामलों में सर्वे किया गया, उसमें रायपुर टॉप 100 में भी जगह नहीं बना पाया है। वहीं, सिटीजन फीडबैक के मामले में भी सिर्फ 25 फीसदी अंक ही मिले हैं। जबकि सेवाआें के सुधार में 33 प्रतिशत मिले हैं।
स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण वर्ष 2018-19 की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में जोनल लेवल पर छत्तीसगढ़ को 83 अंक मिले हैं। वहीं, देश में छत्तीसगढ़ के तीसरे नंबर पर होने के बावजूद रायपुर पिछड़ा हुआ है। हालांकि सूरजपुर जिले को सबसे ऊपर रखा गया है। इसके अलावा कई और बड़े जिले इस रैकिंग में पिछड़े हुए हैं। यह सर्वे तीन कैटेगरी में किया गया, जिसमें पब्लिक ऑब्जर्वेशन के मामले में रायपुर पिछड़ा है। वहीं सुविधाओं की जांच भी धरातल पर नहीं की गई है। जिसकी वजह से 33 प्रतिशत ही अंक मिल पाए हैं। देशभर के शीर्ष 100 शहरों में बस्तर और सूरजपुर शामिल है।
प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन बेहतर कई राज्यों को पीछे छोड़ा
दरअसल, जिला स्तर की सूची में बड़े शहर भले ही पिछड़ गए हों, लेकिन छत्तीसगढ़ की स्थिति स्टेट लेवल रैंकिंग में अच्छी रही है। छत्तीसगढ़ ने कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़ा है। वहीं, हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति सबसे अच्छी मिली है। वहां सभी श्रेणियों में रैंकिंग रिपोर्ट अच्छी रही है।
टॉप 5 राज्यों की स्थिति...
राज्य स्कोर ऑब्जर्वेशन सिटीजन सर्विस लेवल फीडबैक प्रोग्रेस
हरियाणा 92.67 28.80 28.87 35
गुजरात 92.47 27.46 30.01 35
राजस्थान 86.94 25.97 25.36 35
छत्तीसगढ़ 83.94 25.67 25.27 33
हिमाचल प्रदेश 83.69 26.26 22.43 35
स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान 30 लाख से ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों को शामिल किया गया। जिसकी रिपोर्ट में सामने आया कि सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीण क्षेत्रों और सिटीजन फीडबैक में सूरजपुर जिले का ही प्रदर्शन बेहतर रहा। जबकि कई बड़े जिले करोड़ों खर्च करने के बाद भी पिछड़ गए।
DB star investigation
30 लाख से ज्यादा जनसंख्या वाले शहर ही सर्वे में किए गए शामिल
कार्य चल रहा है, स्थिति सुधरेगी
धर्मेश साहू, डायरेक्टर, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण
जानिए, छत्तीसगढ़ में किस-किस जिले को किस कैटेगरी में कितना अंक मिला
जिला स्कोर ऑब्जर्वेशन सिटीजन सर्विस
फीडबैक लेवल
सूरजपुर 93.57 27.67 30.90 35
सरगुजा 93.00 27.63 30.37 35
सुकमा 90.17 26.67 28.51 35
जशपुर 90.02 28.71 26.31 35
कोरबा 89.87 25.12 29.75 35
बस्तर 89.63 28.50 26.13 35