- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Murder Of A Young Man Who Saved His Brother Life Imprisonment On 7
भाई को बचाते युवक की हत्या, 7 को उम्रकैद
रायपुर | भाई के झगड़े में बीच-बचाव करने आए सागर पाल की हत्या करने वाले सात लोगों को अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नंदे ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामले की जानकारी देते हुए लोक अभियोजक के के शुक्ला ने बताया कि घटना मई 2018 की है। जब एक निजी कंपनी में काम करने वाला जोरा निवासी कुणाल सोनानी अपने घर जा रहा था। वह रात में अपनी ड्यूटी से लौट रहा था। गौरा चौरा के पास मोहल्ले के अशोक यादव, रंजन यादव, रमेश यादव और रवि यादव खड़े थे।