पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Muslim Introduction Conference Today In Baijnathpara

मुस्लिम परिचय सम्मेलनआज बैजनाथपारा में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर | मुस्लिम समाज का परिचय सम्मेलन शनिवार को बैजनाथपारा स्थित मुस्लिम हॉल में आयोजित किया गया है। इसमें ऐसे प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे जो तलाकशुदा हैं, दिव्यांग हैं या सफेद दाग जैसी कोई बीमारी है। ऐसे प्रतिभागियों के लिए मुस्लिम समाज में अब तक का यह पहला आयोजन है। ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने यह पहल की है। फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद सिराज और मीडिया प्रभारी रमीज अशरफ ने बताया कि समाज में बहुत बड़ा तबका ऐसा भी है जिनकी बहुत से वजहों के चलते शादी नहीं हो पाती। कुछ ऐसे भी हैं जिनका रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया। ऐसे वर्ग को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 10 जिलों से बड़ी संख्या में पंजीयन आ चुके हैं।
खबरें और भी हैं...