पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Names Of Women All Day Free Training Of Driving Somewhere And Honor Elsewhere

पूरा दिन महिलाओं के नाम, कहीं ड्राइविंगकी फ्री ट्रेनिंग तो कहीं किया गया सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम्युनिटी रिपोर्टर. रायपुर| महिला दिवस रविवार को मनाया गया। इस मौके पर दिनभर सामाजिक संगठनों के कई कार्यक्रम हुए। कहीं महिलाओं को कार चलाने निशुल्क ट्रेनिंग दी गई तो कहीं अलग-अलग क्षेत्र में बेहतर काम कर रही महिलाओं की हौसला अफजाई करने उन्हें सम्मानित किया गया। जानिए शहर में कहां क्या रहा खास...


बराबरी से आगे...

{फॉक्सी: पुलिस परिवार की महिलाओं में कैंसर जागरुकता और प्रारंभिक अवस्था में संभावित कैंसर को पहचानने आयोजन किया। डॉ. आशा जैन ने बताया कि प्रदेशभर के स्त्री रोग विशेषज्ञों ने यहां अपनी सेवाएं दी।

{तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ: बूढ़ापारा स्थित सप्रे शाला परिसर में महिला सशक्तिकरण पर दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक कार्यक्रम हुआ, जिसमे संघ के संरक्षक नरेंद्र सिंह चंद्राकर, प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू, महामंत्री सुखीराम घृतलहरे, रामाधार साहू शामिल रहे। यहां नारी सम्मान के लिए कविता पाठ किया गया। कविता पाठ और उद्बाेधन देने वालों में मंगला श्रीवास्तव, ज्योति शुक्ला, पदमावती साहू, भुनेश्वरी तिवारी, अनुपमा सिंह, इंदु हर्ष, सी के गौतम, एम सूद, भारती कहार, रोशनी राय, विजय लक्ष्मी बहले, रौशनी शर्मा आदि शामिल रहे। इस दौरान महिला कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा हुई।

{नवसृजन मंच: एम्स में इलाज कराने आए मरीज और उनके परिजनों के भोजन की व्यवस्था करने वाली ‘ए मां भोजन सेवा समिति’ की महिलाओं का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजेश मूणत थे।

{वायएमएस यूथ फाउंडेशन: महिलाओं के आय का साधन बढ़ाकर और राेजगार का अवसर देकर उन्हें सशक्त बनाया जा सकता है। यह बातें वायएमएस यूथ फाउंडेशन के संस्थापक महेंद्र सिंह होरा ने कहीं। उन्होंने महिला दिवस पर संस्था के गेट टू गेदर मीट में कहीं। उन्होंने बताया कि संस्था अप्रैल से महिलाओं को निशुल्क कार ड्राइविंग का प्रशिक्षण देगा। इसके लिए कोई भी जरूरतमंद महिला आवेदन कर सकती है। आवेदन के लिए संस्था के नंबर 9926102120 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके बाद महिलाएं करियर शुरू कर सकती है। बैठक में डॉ. युसुफ मेमन, विक्रम सद्दानी, अशोक श्रीवास्तव, रुपेश दुबे मौजूद रहे।


{रायपुर पुलिस: चिकित्सा, समाजसेवा, वकालत और महिला पुलिस अफसर-कर्मियों का सम्मान किया। एसएसपी आरिफ शेख ने कहा, नारी अबला नहीं होती। नारी शक्तिशाली है। डॉ. नीता शर्मा गायत्री ताम्रकार, ममता अली मौजूद रहे।

{बीरगांव दवा विक्रेता संघ: विभिन्न वर्ग की महिलाओं को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। इनमें पार्षद नंदू भारती चंद्राकर, अनिता साहू, सुनीता बंजारे, सुरेखा बंजारे, दुर्गा ओम प्रकाश साहू, फार्मासिस्ट जूली साहू, दवा व्यवसायी सुशीला गुप्ता, ललिता देवांगन, वाणिज्य कर अधिकारी विनीता चंद्राकर, प्रेमलता देवांगन शामिल थीं। संघ के अध्यक्ष नंदलाल देवांगन ने बताया कि हमारा यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। क्योंकि नारी शक्ति के बगैर हम सब अधूरे हैं और कहीं ना कहीं हमारे व्यवसाय में महिलाओं का भी बहुत बड़ा योगदान होता है। महिलाअों के विकास के बगैर देश-प्रदेश के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती।

{प्रगतिशील यादव महासंघ: महासचिव निरंजन यादव ने बताया, साक्षरता तिराहा में 11 श्रमजीवी महिलाओं का सम्मान किया। पत्रकार प्रियंका कौशल, पार्षद निशा देवेंद्र यादव ने छात्राओं से सफलता के लिए कड़ी मेहनत की अपील की।

{कांग्रेस: इधर, प्रदेेश महिला कांग्रेस ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों को सदस्यों को साड़ी व श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा, नारी का स्थान सर्वोच्च है। महिलाएं किसी से कम नहीं। प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन ने कहा, महिलाअों को सशक्त बनाने का काम कांग्रेस के सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार विनोद वर्मा ने कहा, पूरी दुनिया की रचना करने वाली नारी ही होती है। संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को हमेशा मान-सम्मान देती है। 15 वर्ष तक भाजपा की सरकार थी तब महिलाओं के साथ बहुत अधिक अत्याचार होता था।

{रायपुर रेल मंडल: अपर मंडल प्रबंधक डॉ. दर्शनीता बी अहलूवालिया ने स्टेशन में कार्यरत महिलाओं का सम्मान किया। इस दौरान पूनम चौधरी, स्वाथी त्रिपाठी, बीपीटी राव सहित महिलाएं व कर्मचारी उपस्थित रहे।


महिला दिवस

लैगिक समानता
खबरें और भी हैं...