पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Chhattisgarh News Navjot Holds Sky Diving With 13 Thousand Feet Holding Sikh Flag Sets World Record

नवजोत ने सिख ध्वज थामकर 13 हजार फीट से की स्काई डायविंग, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

Achievement

ऐसे किया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का दावा

नवजोत ने बताया, दुबई से वापस लौटने के बाद इस उपलब्धि से जुड़े वीडियो, फोटो, होटल के बिल, आने-जाने की यात्रा का टिकट सहित अन्य सभी जानकारी गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की। उनकी टीम ने सारे कागजात बेरिफाई करने के बाद 6 मार्च को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का सार्टिफिकेट जारी किया।

जानिए सिख ध्वज निशान साहिब के बारे में

निशान साहिब या निशान साहब सिखों का पवित्र त्रिकोणीय ध्वज है। यह पर्चम कपास या रेशम के कपड़े का बना होता है। इसके सिरे पर रेशम की लटकन होती है। इसे हर गुरुद्वारे के बाहर ऊंचाई पर फहराया जाता है। निशान साहिब खालसा पंथ का प्रतीक है।

दुबई में चार्टर प्लेन से 13 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद नवजोत ने की स्काई डायविंग।

ठंड से कंपकंपा रहे थे हाथ

नवजोत ने बताया, 13 हजार स्क्वेयर फीट की ऊंचाई पर ठंड बहुत ज्यादा थी। हाथ कंपकंपा रहे थे। ऊंचाई से पूरा दुबई बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था। स्काई डायविंग के बाद जमीन पर पहुंंचने में लगभग आठ से दस मिनट लगे।

शहर में रहकर स्कूलिंग करने वाले 25 साल के नवजोत सिंह गुरुदत्ता ने दुबई में 13 हजार फीट की ऊंचाई से सिख समाज के ध्वज निशान साहिब के साथ स्काई डाइविंग कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने दावा किया कि वे ऐसे पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने निशान साहिब का ध्वज थामकर स्काई डायविंग की है।

नवजोत ने बताया कि समाज के ऐसे युवा जो पगड़ी लगाना पसंद नहीं करते, बाल कटवा लेते हैं, कैप पहनते हैं उन्हें सिख समाज की परंपरा निभाने, समाज से जोड़ने के लिए प्रेरित करने के मकसद से पगड़ी बांधकर और पवित्र ध्वज थामकर स्काई डायविंग की। स्कूलिंग के बाद खरियार रोड, ओडिशा में रह रहे नवजोत ने रायपुर में तेलीबांधा तालाब स्थित गुरूद्वारा से ये ध्वज लिया था। रिकॉर्ड बनाने के बाद समाज के पदाधिकारियों से मुलाकात करने शहर पहुंचे नवजोत ने सिटी भास्कर से खास बातचीत में बताया कि स्काई डाइविंग तो बहुत लोग करते हैं, लेकिन फ्लैग साथ में नहीं ले जाते। दुबई में चार जगह अप्रूवल लेने के बाद मुझे सिख ध्वज साथ ले जाने की इजाजत मिली। तीन दिन की ट्रेनिंग के बाद स्काई डाइविंग की। चार्टर प्लेन से 13 हजार स्क्वेयर फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद पैराशूट पहनकर स्काई डायविंग की। रिकॉर्ड बनाने के बाद से कई सामाजिक संगठन नवजोत को सम्मानित कर चुके हैं। उनके पिता अमरजीत एस. गुरुदत्ता बिजनेसमैन हैं। मम्मी रविन्दर कौर हाउसवाइफ है। नवजोत भी पिता के साथ फैमिली बिजनेस संभालते हैं।
खबरें और भी हैं...