- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News Netam Raised The Issue Of Rail Line Saroj Introduced Private Member Bill On Acid Attack
नेताम ने उठाया रेल लाइन का मुद्दा, सरोज ने एसिड अटैक पर पेश किया प्राइवेट मेंबर बिल
अंबिकापुर-बरवाडीह रेल लाइन के सर्वे का काम शुरू किया है: रेल मंत्री
राज्यसभा में शुक्रवार को अंबिकापुर-बरवाडीह रेल लाइन के साथ ही एसिड अटैक पर प्राइवेट मेंबर बिल की गूंज रही। भाजपा सांसद रामविचार नेताम ने अंबिकापुर-बरवाडीह रेल लाइन का मुद्दा उठाया। दूसरी तरफ, एसिड अटैक में कठोर सजा के प्रावधान के लिए सांसद सरोज पाण्डेय ने प्राइवेट मेंबर बिल प्रस्तुत किया। सरोज ने विधेयक में बताया कि यह लिंग आधारित है और अत्यंत हिंसक अपराध है। यह एसिड हमलों के शिकार पीड़ितों व महिलाओं की असहनीय पीड़ा पर मरहम लगाने का एक प्रयास है।
नेताम ने पूछा कि छत्तीसगढ़ में ऐसी कितनी रेल परियोजनाओं के लिए सर्वे की स्वीकृति दी गई है, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। चिरमिरी-बरवाडीह रेल परियोजना के सर्वे के बाद भी आज तक कोई काम शुरू नहीं किया गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि इस समय छत्तीसगढ़ में पूर्णत: या आंशिक रूप से 21046 करोड़ रुपए की लागत की 1382 किमी लंबाई वाली 8 नई रेल लाइनों और 13220 करोड़ रुपए की लागत पर 1394 किमी लंबी 9 दोहरीकरण परियोजनाएं भी विचाराधीन हैं। इनमें से 384 किमी को यातायात के लिए खोल दिया गया है। फिलहाल, अंबिकापुर-बरवाडीह रेल लाइन के सर्वे का काम शुरू किया है। इस परियोजना पर आगे विचार तब किया जा सकता है।