- Hindi News
- National
- Raipur News Chhattisgarh News No Agency Came In The First Tender For Smart Parking Will Continue Again
स्मार्ट पार्किंग के लिए पहले टेंडर में कोई एजेंसी नहीं आई, दोबारा करेंगे जारी
डीबी स्टार ने 8 सितंबर के अंक में सेंसर मशीनें नहीं खरीद पाई एजेंसी इसलिए 5 जगह की पार्किंग का काम अधूरा छोड़ भागी शीर्षक से खबर प्रकाशित की। जिसके बाद टेंडर जारी किया गया, लेकिन टेंडर जारी करने के बाद पहली बार में कोई भी एजेंसी उस टेंडर में नहीं आई। दरअसल, सेंसर मशीन और उसकी शर्ताें की वजह से टेंडर में दोबारा पार्टिसिपेट नहीं किया जा सका। शहर की सड़कों में ही गाड़ियां खड़ी हो रही हैं। इसका एक कारण यह है कि जिन जगहों में पार्किंग की व्यवस्था करनी थी, लेकिन अब तक पार्किंग की व्यवस्था नहीं हो पाई है। जिसकी वजह से सड़कों पर ही गाड़ियां खड़ी हो रही हैं।
_photocaption_दोबारा करेंगे टेंडर*photocaption*
पहली बार स्मार्ट पार्किंग के लिए टेंडर निकाला गया, लेकिन कोई भी एजेंसी नहीं आई और दोबारा टेंडर किया जा रहा है। इसमें 17 से 22 स्थानों के लिए टेंडर किया जाएगा।
- एसके संुदरानी, जीएम, स्मार्ट सिटी